आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (ICC Champions Trophy 2025) की मेजबानी पाकिस्तान कर रहा है और ऐसे में खबरें आ रही थी कि एशिया कप की तरह ये इवेंट भी हाइब्रिड मॉडल के अनुसार खेला जाएगा। हालांकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (Pakistan Cricket Board) चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए हाइब्रिड मॉडल अपनाने के मूड में नहीं है और उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि वह पूरी प्रतियोगिता घरेलू धरती पर करवाना चाहते है। 

Advertisement

अटकलें लगाई जा रही हैं कि टूर्नामेंट पाकिस्तान के बाहर आयोजित किया जा सकता है या सिर्फ भारत के गेम्स के लिए कोई अन्य स्थान चुना जा सकता है क्योंकि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध अब तक के सबसे निचले स्तर पर हैं। पीसीबी ने कथित तौर पर 1 मार्च को लाहौर में भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज गेम की प्लानिंग की है। हालांकि बीसीसीआई ने पीसीबी के ड्राफ्ट शेड्यूल को हाँ नहीं बोला है, लेकिन पाकिस्तानी बोर्ड योजना पर आगे बढ़ गया है।

Advertisement

हालिया रिपोर्टों में कहा गया है कि चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भी ऐसा ही कदम उठाया जा सकता है। रिपोर्टों के अनुसार, यूएई को आगामी आयोजन के लिए संभावित न्यूट्रल के रूप में देखा जा रहा है। हालाँकि, पीसीबी पाकिस्तान में टूर्नामेंट की मेजबानी पर अड़ा हुआ है और उसने इसके लिए तैयारी भी शुरू कर दी है। इस चीज पर पूरी साफ तस्वीर आने वाले समय में क्लियर हो जाएगी। 

आईसीसी बोर्ड के एक सदस्य ने पीटीआई को बताया, "पीसीबी ने 15 मैचों की आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का ड्राफ्ट जमा कर दिया है। लाहौर में सात मैच, कराची में तीन मैच और रावलपिंडी में पांच मैच होंगे। पहला मैच कराची में और दो सेमीफाइनल कराची और रावलपिंडी में और फाइनल लाहौर में होगा। लाहौर में भारत के सारे मैच (सेमीफाइनल सहित, यदि टीम क्वालिफाई करती है) खेले जाएंगे।"

चैंपियंस ट्रॉफी 19 फरवरी से 9 मार्च तक खेले जाने की संभावना है, फाइनल के लिए 10 मार्च को रिजर्व डे रखा गया है। भारत को ग्रुप ए में पाकिस्तान, बांग्लादेश और न्यूज़ीलैंड के साथ रखा गया है। वहीं ग्रुप बी में ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड और अफगानिस्तान हैं। भारत ने 2008 के बाद से पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है और यह देखना दिलचस्प रहेगा कि टीम अगले साल पाकिस्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी खेलने जाए। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार