26 अप्रैल, दुबई (CRICKETNMORE)। आईसीसी ने एक तरफ 2019 वर्ल्ड कप के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है तो वहीं एक चौंकाने वाला फैसला भी किया है। स्कोरकार्ड

Advertisement

आईसीसी ने ऐलान किया है कि 2021 में होने वाला चैंपियंस ट्रॉफी नहीं होगा और उसके बदले टी- 20 वर्ल्ड कप खेला जाएगा। आपको बता दें कि साल 2021 का चैंपियंस ट्रॉफी भारत में होना था।

Advertisement

लेकिन आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट को हटाने का मन बनाते हुए एक चौंकाने वाला फैसला ले लिया है। वहीं चैंपियंस ट्रॉफी के ना होने से 2021 का टी- 20 वर्ल्ड कप भारत में कराया जाएगा।

गौरतलब है कि साल 2020 में ऑस्ट्रेलिया में वर्ल्ड टी- 20 का आयोजन होने वाला है। आईसीसी ने कहा है कि टी 20 का क्रेज क्रिकेट फैन्स में काफी बढ़ा है ऐसे में यह फैसला लिया गया है।

आपको बता दें कि टी- 20 वर्ल्ड कप 2 साल के अंतराल में होने का प्रावधान है लेकिन आईसीसी 2020 में ऑस्ट्रेलिया में टी- 20 वर्ल्ड कप कराएगा तो वहीं 2021 में भारत में टी- 20 वर्ल्ड कप कराई जाएगी।

Advertisement

आपको बता दें कि 2019 वर्ल्ड कप में कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी, जिनके बीच में 30 मई से 14 जुलाई के बीच कुल 48 मैच खेले जाएंगे। पूरा शेड्यूल वर्ल्ड कप 2019

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार