ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ डरबन में होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए अपनी टीम में विकेटकीपर-बल्लेबाज सैम हार्पर और बाएं हाथ के बल्लेबाज निक मैडिनसन को शामिल किया है। यह दोनों खिलाड़ी टीम में कवर के तौर पर जोड़े गए हैं, क्योंकि जोश इंग्लिस दाहिने हाथ की तर्जनी उंगली में फ्रैक्चर के कारण सीरीज के शुरुआती टेस्ट से बाहर हो गए हैं।

Advertisement

इंगलिस को तीन मुकाबलों की सीरीज से पहले चोट लगी थी और वह पहला टेस्ट नहीं खेल पाएंगे, जबकि गकेबेरहा में होने वाले दूसरे मैच में उनके खेलने पर फैसला उनके ठीक होने की स्थिति के आधार पर लिया जाएगा।

हार्पर को पुडुचेरी में इंडिया-ए के खिलाफ हालिया सीरीज में ऑस्ट्रेलिया-ए के लिए शानदार प्रदर्शन करने के बाद टीम में बुलाया गया है। इस विकेटकीपर-बल्लेबाज ने 128 रनों की शतकीय पारी खेली, जिससे सीनियर टीम में उनकी जगह बनाने की दावेदारी मजबूत हुई।

वहीं, मैडिनसन लगभग एक दशक बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं। 33 वर्षीय खिलाड़ी ने आखिरी बार 2016 में ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट मैच खेला था और उसके बाद से उन्हें मुश्किल दौर से गुजरना पड़ा, जिसमें टेस्टिकुलर कैंसर का इलाज भी शामिल था।

मैडिनसन के शामिल होने से सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी लाइनअप और मजबूत होगी, साथ ही लंबे समय बाद सबसे लंबे फॉर्मेट में उनकी संभावित वापसी भी होगी। ऑस्ट्रेलिया के लिए ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन की फिटनेस को लेकर भी चिंता बनी हुई है, जिनका डरबन टेस्ट में खेलना अभी तय नहीं है।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी वनडे मैच में बल्लेबाजी के दौरान ग्रीन के पेट के निचले हिस्से में खिंचाव गया था। सीरीज के पहले मैच में उनके खेलने पर फैसला लेने से पहले अगले एक हफ्ते तक उनकी स्थिति पर नजर रखी जाएगी।

ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज 9 अक्टूबर को डरबन में शुरू होगी, जबकि दूसरा टेस्ट 18 अक्टूबर से गकेबेरहा में और तीसरा टेस्ट 27 अक्टूबर से जोहान्सबर्ग में खेला जाएगा।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी वनडे मैच में बल्लेबाजी के दौरान ग्रीन के पेट के निचले हिस्से में खिंचाव गया था। सीरीज के पहले मैच में उनके खेलने पर फैसला लेने से पहले अगले एक हफ्ते तक उनकी स्थिति पर नजर रखी जाएगी।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार