ICC Penalises West Indies: श्रीलंका के खिलाफ दूसरा टेस्ट ड्रॉ कराने के बावजूद वेस्टइंडीज को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। आईसीसी ने टीम पर कार्रवाई करते हुए दो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप अंक काट दिए हैं। इसके अलावा खिलाड़ियों पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना भी लगाया गया है। 

Advertisement

श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला मंगलवार (7 जुलाई) को ड्रॉ पर समाप्त हुआ था। इस मैच के ड्रॉ होने के बाद वेस्टइंडीज को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 के चार अहम अंक मिले थे, लेकिन एक दिन बाद आईसीसी ने टीम को बड़ा झटका दे दिया।

Advertisement

बुधवार (8 जुलाई) को आईसीसी ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए बताया कि वेस्टइंडीज टीम निर्धारित समय के अनुसार दो ओवर कम फेंक पाई थी। इसी वजह से टीम पर स्लो ओवर रेट का दोषी मानते हुए दो WTC अंक काट दिए गए।

सिर्फ अंक कटने तक ही मामला सीमित नहीं रहा। आईसीसी ने वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों पर उनकी मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना भी लगाया है। यह फैसला एमिरेट्स आईसीसी एलीट पैनल के मैच रेफरी और पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ ने सुनाया।

आईसीसी की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के अनुसार, अगर कोई टीम निर्धारित समय में पूरे ओवर नहीं फेंक पाती है तो हर कम ओवर के लिए खिलाड़ियों की मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है। चूंकि वेस्टइंडीज दो ओवर पीछे रही, इसलिए खिलाड़ियों पर कुल 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया।

Also Read: LIVE Cricket Score

दो अंक गंवाने के बाद वेस्टइंडीज की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में पहुंचने की राह और मुश्किल हो गई है। टीम फिलहाल WTC 2025-27 पॉइंट्स टेबल में आठवें स्थान पर बनी हुई है और उसका प्वॉइंट्स परसेंटेज (PCT) 16.67 से घटकर 15.00 हो गया है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार