मेलबर्न, 26 फरवरी| आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप के ग्रुप-ए में अपने शुरुआती लगातार दोनों मैच जीतने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम गुरुवार को यहां जंक्शन ओवल मैदान पर न्यूजीलैंड के साथ होने वाले तीसरे और अंतिम ग्रुप मैच को जीतकर सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का करना चाहेगी।

Advertisement

दुनिया की चौथी नंबर की भारतीय महिला टीम ने अपने पहले मैच में चार बार की चैंपियन आस्ट्रेलिया को 17 रन से और दूसरे मैच में बांग्लादेश को 18 रन से मात दी है। भारतीय टीम इस समय ग्रुप-ए में चार अंकों के साथ पहले नंबर पर है। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम एक जीत के साथ दूसरे नंबर पर है।

Advertisement

भारतीय टीम ने 2018 विश्व कप के ग्रुप मैच में न्यूजीलैंड को 34 रन से हराया था, लेकिन उसके बाद टीम को 2019 में न्यूजीलैंड दौरे पर लगातार तीन मैचों में हार मिली है।

कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 2018 टी-20 विश्व कप में आठ छक्कों और सात चौकों की मदद से शतकीय पारी खेली थी। इससे पहले भारत को पिछले तीन संस्करणों में अर्थात 2012, 2014 और 2016 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने का मौका नहीं मिला था।

हरमनप्रीत हालांकि, 2020 में जूझती हुई नजर आ रही है और पिछली पांच पारियां 20 को भी पार करने में विफल रही हैं। स्मृति मंधाना आस्ट्रेलिया के खिलाफ 11 गेंदों पर 10 रन ही बना सकीं थी।

युवा खिलाड़ी तेजी से उभर रहे हैं। शफाली वर्मा ने 17 गेंदों में चार छक्के और दो चौकों की मदद से 39 रनों की पारी खेली थी और और छठे ओवर तक बांग्लादेश की सबसे उम्दा गेंदबाज जहांआरा आलम के लिए मुसीबत बनी हुई थी। शेफाली ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में 29 रन बनाए थे। दीप्ति शर्मा और जेम्मिाह रोड्रिगेज ने आस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ कुल 60-60 रन बनाए थे।

Advertisement

हरमनप्रीत कौर ने आस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के खिलाफ अपने पिछले दो मैचों में कुल 10 रन बनाए हैं और स्मृति मंधाना ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ केवल 10 रन बनाए हैं। दीप्ति शर्मा अच्छी फील्डिंग के साथ एक उपयोगी ऑलरउंडर भी हैं, लेकिन उन्हें विकेटों के बीच दौड़ने पर काम करने की जरूरत है।

गेंदबाजी में पिछले दो मैचों में कुल सात विकेट झटक चुकी पूनम यादव बेहतरीन गेंदबाजी कर रही हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार और बांग्लादेश के खिलाफ तीन विकेट लिए थे।

पूनम ने बल्लेबाजों को एक अनोखी चुनौती दी है। उनकी गुगली भ्रामक रूप से घातक है। इसलिए अधिकांश बल्लेबाज, जो स्पिन को नकारने की कोशिश करते हैं, फ्लाइट में गेंद को मिस करते हैं और आसानी से स्टंप हो जाते हैं।

Advertisement

यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या कप्तान और कोच क्लीन हिटर लग रहे युवा रिचा घोष को बैंटिंग ऑर्डर में शामिल करने का फैसला करते हैं जो की स्मृति मंधाना के टीम में वापसी के साथ मुश्किल दिख रहा है।

खिलाड़ियों को अपने फॉर्म से जूझते हुए देखने के बाद भारत को बल्लेबाजी पर फिर से काम करने की जरूरत है। अगर भारत को पहले बल्लेबाजी करते हुए 160 रनों का लक्ष्य हासिल करना है, तो दोनों शेफाली वर्मा और जेमिमाह को अंत तक टिके रहना होगा।

टीमें (संभावित :)

Advertisement

भारतीय महिला टीम : हरनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शिखा पांडे, पूनम यादव, राजेश्वरी गायकवाड़, वेदा कृष्णमूर्ति, दीप्ति शर्मा, जेम्मिाह रोड्रिगेज, पूजा वस्त्राकर, तान्या भाटिया, राधा यादव, हरलीन देओल, अरुंद्धति रॉय, शेफाली वर्मा, रिचा घोष।

न्यूजीलैंड

सुज़ी बेट्स, सोफी डिवाइन (कप्तान), लॉरेन डाउन, मैडी ग्रीन, होली हडलस्टन, हेले जेन्सेन, लेह कास्पेरेक, अमेलिया केर, जेस केर, रोज़मेरी मैयर, केटी मार्टिन (विकेटकीपर), केटी पेर्किन्स, अन्ना पीटरसन, रेचेल प्रीस्ट (विकेटकीपर) , ली ताहू। !

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार