भारत और पाकिस्तान के बीच आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में महामुकाबला आज(24अक्टूबर) को खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले शोएब अख्तर ने पाकिस्तान टीम को एक मजेदार टीप्स दी है।

Advertisement

अख्तर ने भारत को हराने के लिए पाकिस्तानी टीम को सलाह देते हुए कहा है कि बाबार आजम की टीम को भारत के सभा खिलाड़ियों को नींद की दवा दे देनी चाहिए। इसके अलावा उन्होंने कहा कि साथ ही उन्हें विराट कोहली को इंस्टाग्राम चलाने से रोकना होगा और साथ ही उन्हें मेंटर धोनी को खुद आकर बल्लेबाजी करने से रोकना होगा।

Advertisement

अख्तर ने कहा," भारत को पहले नींद की दवा दे दो। दूसरी ये चीज की विराट कोहली को दो दिन के लिए इंस्टाग्राम चलाने से रोक दो। तीसरी चीज ये है कि एमएस धोनी खुद बल्लेबाजी करने नहीं चले आए। मैं बता रहा हूं कि वो अभी भी बेहतरीन रूप से बल्लेबाजी कर सकता हूं।"

अख्तर ने फिर आगे मजाक-मस्ती से हटकर बातें करते हुए कहा कि पाकिस्तानी टीम के ओपनिंग बल्लेबाजों को उन्हें एक अच्छी शुरूआत देनी होगी। उन्होंने पाकिस्तानी टीम को आगे सलाह देते हुए कहा कि टीम के बल्लेबाजों को डॉट गेंद खेलने से रोकना होगा। इसके अलावा गेंदबाजों को यह कोशिश करनी होगी कि वहां आकर उन्हें विकेट हासिल करना होगा।

बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच आज तक 5 टी-20 मुकाबले खेले गए हैं जहां पर भारत ने हर बार पाकिस्तान को हराया है। इस मुकाबले पर सभी दिग्गजों की नजर हैं और साल 2016 के बाद जब दोनों टीमें एकसाथ मैदान पर उतरेगी तब क्रिकेट फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं होगा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार