26 फरवरी। हाल के समय में विराट कोहली के टेस्ट में खराब परफॉर्मेंस का खामियाजा टेस्ट रैंकिंग में भुगलतना पड़ा। कोहली अब नंबर वन से खिसक के दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। वहीं स्टीव स्मिथ एक बार फिर नंबर वन का ताज टेस्ट रैंकिंग में हासिल करने में सफल हो गए हैं। 

Advertisement

गौरतलब है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में कोहली दोनों पारियों को मिलाकर केवल 21 रन ही बना पाए थे। जिसके कारण कोहली को टेस्ट रैंकिंग में भारी नुकसान उठाना पड़ा है। 

Advertisement

अब स्टीव स्मिथ 911 पॉइंट के साथ नंबर वन पर आ गए हैं। वहीं विकाट कोहली 906 पॉइंट के साथ दूसरे नंबर पर मौजूद हैं। वहीं तीसरे नंबर पर केन विलियमसन हैं। केन विलियमसन ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में शानदार 89 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली थी। विलियमसन के साथ इस समट 853 पॉइंट हैं।

केन विलियमसन को 31 पॉइंट का फायदा पहुंचा है। वहीं ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मार्नस लाबुशेन 827 पॉइंट के साथ चौथे नंबर पर विराजमान हैं। पाकिस्तान के बाबर आजम 800 पॉंइंट हासिल कर पांचवें वंबर पर हैं। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार