इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने आस्ट्रेलिया में 16 अक्टूबर से होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में भाग लेने वाली टीमों को मैच के दौरान नए नियमों को याद रखने के लिए बुधवार को कहा। टी-20 क्रिकेट के रोमांचक खेल को देखते हुए निर्णायक क्षण जीत और हार के बीच अंतर कर सकते हैं। आईसीसी ने हाल में खेल की परिस्थितियों में कई बदलावों की घोषणा की थी, जो 1 अक्टूबर से लागू हो गए थे और कुछ आस्ट्रेलिया में चर्चा का विषय बन सकते हैं।

Advertisement

आईसीसी ने बुधवार को अपनी वेबसाइट पर टीमों को सावधान करते हुए कहा, "छोटे अंतर के प्रारूप में, ये बदलाव (खेलने की स्थिति में) आस्ट्रेलिया में मैच में और निर्णायक क्षण बन सकते हैं।"

Advertisement

वैश्विक क्रिकेट गवनिर्ंग बॉडी ने कहा कि टीमों, सहयोगी स्टाफ और खिलाड़ियों को पांच प्रमुख बदलावों पर ध्यान देने की जरूरत है, जो कि निम्न प्रकार के हैं-

- नॉन-स्ट्राइकर को क्रीज में रहने की जरूरत, वरना मांकडिंग का खतरा रहेगा।

- कोई भी गेंदबाज लार का प्रयोग नहीं कर सकता।

- नए बल्लेबाज को 2 मिनट के अंदर ही स्ट्राइक लेनी होगी।

Advertisement

- टीमों को पिच से बाहर जाती गेंद पर नहीं मिलेगा रन।

- फील्डर के अनुचित बर्ताव पर 5 रन की पेनल्टी लगेगी। 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार