ICC Womens World Cup 2025 Points Table: इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम और पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम के बीच बुधवार (15 अक्टूबर) को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गया आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2025 का बारिश के कारण बेनतीजा रहा। 

Advertisement

बारिश के कारण ओवरों की संख्या घटाकर 31 ओवर कर दी गई औऱ पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद इंग्लैंड की टीम 31 ओवर में 9 विकेट गवाकर 133 रन ही बना सकी। जिसमें चार्ली डीन ने सबसे ज्यादा 33 रन की पारी खेली। 

Advertisement

पाकिस्तान के लिए गेंदबाजी में कप्तान फातिमा सना ने 4 विकेट, सादिया इकबाल ने 2 विकेट, डियाना बैग औऱ रमीन शमीम ने 1-1 विकेट लिया। 

इसके जवाब में पाकिस्तान की शुरूआत शानदार रही और 6.4 ओवर के बाद स्कोर बिना किसी नुकसान के 34 रन था। जिसके बाद बारिश ने दोबारा खलल डाला, जिसके बाद अंपायरों ने मुकाबला रद्द करने का फैसला लिया। 

इंग्लैंड को टेबल में हुआ फायदा

बारिश के कारण मुकाबला रद्द होने के बाद इंग्लैंड और पाकिस्तान की टीम को 1-1 प़ॉइंट मिला। इसके साथ ही इंग्लैंड 7 पॉइंट्स के साथ पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को पछाड़कर पहले नंबर पर आ गई है। ऑस्ट्रेलिया के भी 7 पॉइंट्स हैं, लेकिन इंग्लैंड का नेट रनरेट बेहतर है। 

Advertisement

वहीं पाकिस्तान की टीम भले ही जीत का खाता ना खोल पाई हो लेकिन पॉइंस्ट का खाता खुल गया है। पाकिस्तान तार मैच में बिना एक भी जीत के पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे आठवें नंबर पर हैं। वहीं श्रींलका सातवें नंबर हैं, जो चार में से दो मुकाबले हारी है और दो बेनतीजा रहे हैं। 

Also Read: LIVE Cricket Score

टूर्नामेंट में अगला मुकाबला गुरुवार (16 अक्टूबर) को ऑस्ट्रेलिया औऱ बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार