ऑस्ट्रेलिया की ओपनिंग बैटर एलिसा हीली (Alyssa Healy) ने रविवार (3 मार्च) को इंग्लैंड के खिलाफ आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में रिकॉर्डतोड़ शतक जड़कर इतिहास रच दिया। हीली ने 138 गेंदों में 26 चौकों की मदद से 170 रनों की पारी खेली। उन्होंने सिर्फ चौकों से ही 104 रन बनाए। हालांकि इस दौरान उन्हें दो बार जीवनदान मिला, एक बार 41 रन और दूसरी बार 136 रन के निजी स्कोर पर। हीली ने 129 गेदों में अपने 150 रन पूरे किए। 
वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाली पहली क्रिकेटर

Advertisement

एलिसा हीली दुनिया की पहली क्रिकेटर (महिला/पुरुष) हैं, जिन्होंने वर्ल्ड कप फाइनल में 150 या उससे ज्यादा रन की पारी खेली है। वर्ल्ड कप फाइनल में सबसे बड़ी पारी खेलने के मामले में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट को पीछे छोड़ा। गिलक्रिस्ट ने 2007 वर्ल्ड कप फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ 149 रनों की पारी खेली थी।  

Advertisement

सेमीफाइनल-फाइनल में शतक

हीली पहली क्रिकेटर (महिला-पुरुष) हैं जिन्होंने एक वर्ल्ड कप सेमीफाइनल और फाइनल में शतक जड़ा है। हीली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल मैच में 129 रनों की पारी खेली थी।

500 रन बनाने वाली पहली महिला खिलाड़ी

हीली ने इस वर्ल्ड में 9 मैचों में 56.56 की औसत से 509 रन बनाए। वह महिला वनडे वर्ल्ड कप में 500 रन क आंकड़ा छूने वाली पहले क्रिकेटर हैं। इस वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन के मामले में दूसरे नंबर पर उनकी साथी खिलाड़ी रचेल हेन्स हैं, जिनके बल्ले से 9 मैच में 497 रन निकले। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार