गुयाना (वेस्टइंडीज), 9 नवंबर - कप्तान हरमनप्रीत कौर (103) के तूफानी शतक और जेमिमाह रॉड्रिगेज (59) के बेहतरीन अर्धशतक की मदद से भारत ने यहां जारी आईसीसी महिला टी-20 विश्वकप के अपने पहले मुकाबले में शुक्रवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच विकेट पर 194 रन का विशाल स्कोर बना लिया। SCORECARD

Advertisement

भारत ने यहां प्रोविडेंस स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने एक समय 40 रन के अंदर ही अपने तीन विकेट गंवा दिए। 

Advertisement

लेकिन, इसके बाद हरमनप्रीत और रॉड्रिगेज ने चौथे विकेट के लिए 134 रन की शानदार साझेदारी कर भारतीय टीम का स्कोर निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 194 रन तक पहुंचा दिया। 

कप्तान हरमनप्रीत ने पहले 50 रन 33 गेंदों में और अगले 50 रन मात्र 16 गेंदों में ही जड़ डाला। उन्होंने 51 गेंदों पर अपनी इस तूफानी पारी के दौरान सात चौके और आठ छक्के उड़ाए। हरमनप्रीत का यह पहला टी-20 शतक है। 

उनके अलावा रॉड्रिगेज ने 45 गेंदों पर सात चौके लगाए। रॉड्रिगेज का यह चौथा अर्धशतक है। 

तानिया भाटिया ने नौ, स्मृति मंधाना ने दो, डायलन हेमलता ने 15 और वेदा कृष्णामूर्ति ने नाबाद दो रन का योगदान दिया। 

न्यूजीलैंड की ओर से लीह ताहुहु ने दो और जैस वाटकिन, लीह कास्पेरेक तथा सोफी डेवाइन ने एक-एक विकेट चटकाए। 


आईएएनएस

लेखक के बारे में

Cricketnmore Editorial
Cricketnmore Editorial Team: Launched In 2014, Cricketnmore is an award winning sports website that provides latest cricket news in Hindi, English, Punjabi & Tamil. A seven year long dream comes true when Cricketnmore has found its tribe in a global sporting firm that recently invested and bought all stakes in the company. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार