भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का फाइनल मुकाबला ड्यूक्स ब्रांड गेंद (Dukes Ball) से खेला जाएगा। डब्ल्यूटीसी फाइनल मुकाबला लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर होना था लेकिन इसे अब साउथेम्पटन में कराया जा सकता है।

Advertisement

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परषिद (ICC) ने फिलहाल इस बारे में आधिकारिक घोषणा नहीं की है लेकिन उम्मीद है कि क्रिकेट की विश्व संस्था इस सप्ताह इसकी घोषणा कर सकता है। फाइनल मुकाबला साउथेम्पटन के एजेस बॉल मैदान पर किया जा सकता है।

Advertisement

कोरोना वायरस के कारण प्रतिबंधों को देखते हुए आईसीसी को लॉर्ड्स की बजाए एजेस बॉल स्टेडियम में फाइनल कराने पर विचार करना पड़ा है।

भारत ने हाल ही में इंग्लैंड को चार मैचों की सीरीज में 3-1 से हराकर डब्ल्यूटीसी के फाइनल में जगह बनाई थी। न्यूजीलैंड पहले ही इसके लिए क्वालीफाई कर चुका है।

दोनों टीमों के बीच 18 से 22 जून तक फाइनल मुकाबला खेला जाना है। इस मैच के लिए 23 जून को रिजर्व डे रखा गया है।
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार