पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली बेशक पिछले दो साल से इंटरनेशनल सेंचुरी नहीं लगा पाए हों लेकिन यकीनन वो मौजूदा पीढ़ी के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट बल्लेबाज हैं और अगर कोई भी ऑलटाइम टेस्ट इलेवन चुनी जाए तो उसमें वो आसानी से अपनी जगह बना लेंगे। मगर लगता है कि आइसलैंड क्रिकेट इस बात से बिल्कुल भी इत्तेफाक नहीं रखता है। 

Advertisement

हाल ही में आइसलैंड क्रिकेट ने भारतीय टीम की ऑलटाइम टेस्ट इलेवन चुनी जिसमें उन्होंने विराट कोहली को टेस्ट इलेवन में नहीं चुना। आइसलैंड क्रिकेट ने विराट को ऑलटाइम टेस्ट इलेवन में 12वें खिलाड़ी के रूप में चुना नतीजतन, भारतीय फैंस ने ट्विटर पर आइसलैंड क्रिकेट को चौतरफा ट्रोल करना शुरू कर दिया।

Advertisement

आइसलैंड क्रिकेट ने इस टीम में अनुभवी राहुल द्रविड़ को कप्तान बनाया है। इस टीम में एमएस धोनी और कपिल देव भी शामिल हैं। अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए आइसलैंड क्रिकेट ने लिखा, “सर्वश्रेष्ठ XI पर अपनी सीरीज फिर से शुरू करते हुए, आज हम भारतीय ऑलटाइम टेस्ट टीम चुन रहे हैं। गावस्कर, सहवाग, द्रविड़ (कप्तान), तेंदुलकर, हजारे, एमएस धोनी (विकेटकीपर), कपिल देव, अश्विन, कुंबले, श्रीनाथ, बुमराह। 12 वां खिलाड़ी: कोहली, 13वां खिलाड़ी: चंद्रशेखर, 14वां खिलाड़ी: जडेजा, 15वां खिलाडी़: जहीर खान, 16वां खिलाड़ी: लक्ष्मण, 17वां खिलाड़ी: हरभजन सिंह।"

आइसलैंड क्रिकेट ने कोहली को 12वें खिलाड़ी के रूप में चुना जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने आइसलैंड क्रिकेट पर जमकर भड़ास निकाली। आइए देखते हैं कि फैंस किस तरह से अपना गुस्सा ज़ाहिर कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार