भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan SinghO ने कहा है कि अगर वह भारत के सिलेक्टर होते तो, वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) को इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में मौका जरूर देते। आईपीएल 2022 में कार्तिक ने बैंगलोर के लिए प्रभावशाली फिनिशर रहे हैं। उन्होंने 12 मैचों में 68.50 की औसत और 200 की स्ट्राइक रेट से 274 रन बनाए हैं। इस वर्ष वर्ल्ड कप में भारतीय टीम में वापसी के लिए कार्तिक कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

Advertisement

हरभजन ने कहा, "दिनेश कार्तिक आरसीबी के लिए शानदार खिलाड़ी रहे हैं। वह अपनी ऑफ साइड की तुलना में लेग साइड शॉट्स में बहुत अच्छे हैं। लेकिन मुझे लगता है कि कुल मिलाकर वह अपने खेल को बहुत अच्छी तरह से समझते हैं।"

Advertisement

हरभजन ने आगे कहा, "मेरे लिए अगर किसी ने इस पूरे आईपीएल में फिनिशर की सबसे अच्छी भूमिका निभाई है, तो वह दिनेश कार्तिक हैं। अगर मैं सिलेक्टर होता तो मैं उन्हें वर्ल्ड कप टी-20 के लिए ऑस्ट्रेलिया में मौका जरूर देता। भारत के विकेटकीपर और बल्लेबाज के रूप में वह इसके हकदार हैं।"

वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के लिए फिनिशर के रूप में अपनी पसंद के बारे में पूछे जाने पर हरभजन को लगता है कि हार्दिक पांड्या पारी को अंतिम रूप देने के लिए कार्तिक के साथ एक बेहतरीन जोड़ी हो सकती है।

बैंगलोर के मुख्य कोच संजय बांगर ने आरसीबी शो के एक एपिसोड में कहा कि कार्तिक टीम के लिए लगातार फिनिशिंग रोल के अलावा टीम में युवा खिलाड़ियों की मदद कर रहे हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार