17 सितंबर 2021 को वर्ल्ड क्रिकेट में एक सनसनी मच गई जब भारत के कप्तान विराट कोहली ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल के जरिए यह बताया कि यूएई में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के बाद वो भारतीय टीम की टी-20 कप्तानी छोड़ देंगे।

Advertisement

इसके बाद कई क्रिकेट दिग्गजों सहित फैंस के इसके अलग-अलग रिएक्शन आए और सभी के जुबान पर  बस एक ही बात चल रही है कि कोहली के बाद का अगला टी-20 कप्तान कौन होगा।

इसी क्रम में भारत के पूर्व महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने कहा है कि भारतीय क्रिकेट मैनेजमेंट को अब टीम के अगले टी-20 कप्तान के तौर पर केएल राहुल की तरफ देखना चाहिए और साथ ही उन्हें भारतीय टीम की टी-20 कप्तानी देकर निखारने का काम करना चाहिए।

इंडिया टुडे से बातचीत करते हुए गावस्कर ने कहा कि अगर राहुल को भारत की कप्तानी मिलती है तो वह इसे बहुत अच्छे से संभालेंगे और कही ना कही आईपीएल में उन्होंने इसकी झलकियां दिखा दी है।

सुनील गावस्कर ने कहा," अगर भारत को एक नया कप्तान बनाना है तो केएल राहुल अच्छे विकल्प हैं। उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है। अभी इंग्लैंड में भी उनकी बल्लेबाजी बहुत अच्छी थी। वो आईपीएल के साथ-साथ 50 ओवर क्रिकेट में इंटरनेशनल लेवल पर बेहतरीन कर रहे हैं। वो भारत के उप कप्तान बनाए जा सकते हैं। उन्होंने आईपीएल में अपनी कप्तानी वाली प्रतिभा को दर्शाया है। कप्तानी आने से कभी भी केएल राहुल की बल्लेबाजी पर कोई दबाव नहीं आया है। इनके नाम पर विचार किया जा सकता है।"

केएल राहुल ने पहली बारी कप्तानी की जिम्मेदारी तब संभाली जब उन्हें आईपीएल 2020 में किंग्स इलेवन पंजाब का कप्तान बनाया गया। 

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार