भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवें टेस्ट मैच के रद्द होने को सभी प्रशंसकों के लिए निराशाजनक करार दिया है। भारत और इंग्लैंड के बीच ओल्ड ट्रेफोर्ड में पांचवां टेस्ट मैच खेला जाना था लेकिन भारतीय कैंप में कोरोना के मामले सामने आने के बाद इसे रद्द कर दिया गया। इस टेस्ट के रद्द होने के बाद बार्मी आर्मी ने टीम इंडिया पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

Advertisement

बार्मी आर्मी के प्रबंध निदेशक क्रिस मल्लार्ड ने कहा, "आपको ईमानदारी से कहूं, तो बिल्कुल गुस्से में हूं। मैं ओल्ड ट्रैफर्ड पहुंच ही रहा था कि सुबह 8 बजे के बाद यह खबर आई, और जिस तरह से ये सब हुआ है, उस पर मैं गुस्से से कांपने लगा हूं। न केवल उन प्रशंसकों के लिए जो यहां होने वाले थे, लेकिन ऐसे बहुत से छोटे व्यवसाय हैं जो इस से प्रभावित होते हैं।"

Advertisement

आगे बोलते हुए मल्लार्ड ने कहा, “आईपीएल के साथ, इसमें कोई शक नहीं है कि अगर ये आईपीएल नहीं होता तो यह मैच खेला जाता। भारतीय खिलाड़ी अपने आईपीएल अनुबंधों और वाणिज्यिक अनुबंधों की रक्षा के लिए आईपीएल में खेलना पसंद करते हैं। हां, वो बहुत बड़े हैं, हमें उनका सम्मान करना होगा, लेकिन ईमानदारी से कहूं तो उन्हें इस मैच को पूरा करना था। यह चौंकाने वाला है कि उन्हें प्लग खींचने की अनुमति दी गई।”

हालांकि, बार्मी-आर्मी के इस बयान के बाद भारतीय फैंस ने भी अपना गुस्सा दिखाना शुरू कर दिया है और दोनों ग्रुप्स के बीच सोशल मीडिया पर जमकर बहस देखने को मिल रही है। वहीं, अब इस दौरे के समाप्त होने के बाद सभी फैंस को आईपीएल 2021 के दूसरे चरण का भी बेसब्री से इंतज़ार है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार