पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मशहूर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा को लगता है कि मुंबई इंडियंस (MI) की टीम वेस्टइंडीज के पावर-हिटर कीरोन पोलार्ड का सही ढंग से इस्तेमाल नहीं कर रही है। 34 वर्षीय पोलार्ड ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ अपने पिछले मैच में नंबर 6 पर बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ पांच गेंदों पर 22 रन बनाए थे जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें इतना नीचे भेजे जाने को लेकर काफी बवाल मचा था।

Advertisement

आकाश चोपड़ा को लगता है कि शायद MI को पोलार्ड की बल्लेबाजी पर संदेह है और शायद इसलिए वो उसे डैशर के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। आकाश ने मुंबई और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के बीच मुकाबले से पहले कहा है कि अगर पोलार्ड पर आपको भरोसा नहीं है तो उन्हें बाहर बिठा दीजिए।

Advertisement

अपने यूट्यूब चैनल पर बोलते हुए आकाश ने कहा, "अगर पोलार्ड जैसा खिलाड़ी इतना विनाशकारी हो सकता है तो उसे बैटिंग ऑर्डर में ऊपर भेजने की जरूरत है। उसकी क्षमताओं का उपयोग करें। मुझे लगता है कि उसे कम इस्तेमाल किया जा रहा है। अगर आपको छह ओवर खेलने के लिए उस पर भरोसा नहीं है तो उसे क्यों खिला रहे हैं? अगर आप उस पर भरोसा करते हैं तो प्लीज़ उसे छह ओवर बल्लेबाजी के लिए दें और उसे वनिन्दु, हर्षल और सिराज के सामने भेज दें।"

आगे बोलते हुए उन्होंने कहा, "उनके पास मैच बदलने की क्षमता है। जब वो बीच के ओवरों में बल्लेबाजी करने आते हैं, तो कप्तानों को अपनी सोच बदलनी होती है और उन्हें अपने स्ट्राइक गेंदबाजों को लाने की जरूरत होती है और फिर जो अंत में बल्लेबाजी करते हैं वो विस्फोटक बल्लेबाज़ी कर सकते हैं। यही आंद्रे रसेल ने किया था, याद रखें जब वो बल्लेबाजी करने आए थे तो आपने अपने सभी गेंदबाजों का इस्तेमाल किया था, और फिर पैट कमिंस ने अंत में मैच खत्म कर दिया था।"

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार