रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का आईपीएल जीतने का सपना एक बार फिर शुक्रवार को टूट गया। सनराइजर्स हैदराबाद ने बैंगलोर को लीग के 13वें सीजन के एलिमिनेटर मुकाबले में छह विकेट से हरा दिया। बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि उनके पास स्कोरबोर्ड पर बड़ा स्कोर नहीं था इसलिए टीम मैच नहीं बचा सकी।

Advertisement

बैंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 131 रन बनाए। हैदराबाद ने दो गेंद शेष रहते हुए चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

Advertisement

मैच के बाद कोहली ने कहा, "अगर आप पहली पारी की बात करते हैं तो मुझे नहीं लगता कि हमारे पास अच्छा स्कोर था। दूसरे हाफ में हम जिस स्थिति में थे वो शायद बेहतर थी। मेरे विचार में तो हमारे पास अच्छा स्कोर नहीं था।"

कोहली ने कहा कि इस सीजन से कुछ खिलाड़ियों ने उनके शानदार प्रदर्शन किया।

कोहली ने कहा, "कुछ खिलाड़ी हमारे लिए अच्छे साबित रहे और उनका सीजन भी अच्छा रहा। देवदत्त पडिक्कल, मोहम्मद सिराज ने शानदार प्रदर्शन किया। युजवेंद्र चहल और एबी डी विलियर्स हमेशा की तरह शानदार रहे। कुछ सकारात्मक चीजें रहीं। पडिक्कल ने शानदार क्लास और प्रतिभा दिखाई। एक सीजन में 400 रन बनाना आसान नहीं रहता है।"

कोहली ने कहा कि यह सीजन आईपीएल का काफी प्रतिस्पर्धी सीजन रहा।

Advertisement

उन्होंने कहा, "यह मुश्किल साल रहा। यह आपको बताता है कि आईपीएल में टीमों की ताकत क्या है। आपके पास होम एंड अवे जैसी स्थिति नहीं थी इसलिए जब स्थितियां सभी के लिए समान रहती हैं तो टीम की असल क्षमताएं निकल कर सामने आती हैं।"

उन्होंने कहा, "यहां आकर खेलना शानदार रहा। यहां काफी बड़ी चीज हो रही है और हम उसमें योगदान दे काफी खुश हैं। हम इसका हिस्सा बन और प्रशंसकों को खुशी के पल देने से खुश हैं।"
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार