लाहौर, 6 मई | ऑस्ट्रेलिया के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी टॉम मूडी का मानना है कि पाकिस्तान के बल्लेबाज बाबर आजम ने अपने अंदर काफी सुधार किया है और वह निश्चित तौर पर निकट भविष्य में दुनिया के शीर्ष-5 बल्लेबाजों में खड़े होंगे। 

Advertisement

मूडी ने क्रिकेटपाकिस्तान डॉट कॉम डॉट पीके पर पोडकास्ट में कहा, "बाबर बीते एक साल के दौरान एक ऐसे बल्लेबाज के तौर पर उभरे हैं जो काफी विशेष हैं। हम सभी बात करते हैं कि विराट कोहली को बल्लेबाजी करते देखना कितना खूबसूरत है। अगर आपको लगता है कि विराट को बल्लेबाजी देखना खूबसूरत है तो एक बार बाबर को देखिए। वह विशेष बल्लेबाज हैं।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "अगले पांच-दस साल में वह निश्चित तौर पर दशक के शीर्ष पांच बल्लेबाजों में खड़े रहेंगे। इसमें कोई शक नहीं है।"

मूडी ने हालांकि इस बात को माना कि इस समय बाबर के आंकड़ों को देखते हुए उन्हें शीर्ष-5 बल्लेबाजों में रखना मुश्किल होगा।

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि वह पांच-दस साल में टॉप-5 बल्लेबाजों में होंगे। अभी तक उन्होंने सिर्फ 26 टेस्ट मैच खेले हैं और आधे मैचों में तो वह टीम के मुख्य बल्लेबाज समझे नहीं जाते थे।"

मूडी ने कहा, "मुझे लगता है कि, इस समय उनके आंकड़ों को देखते हुए इस समय शीर्ष बल्लेबाजों में उन्हें शामिल करना सही नहीं होगा। घर से बाहर उनका औसत सिर्फ 37 है और घर में 67। लेकिन हमें इस बात को भी समझना होगा कि वह घर से बाहर काफी कम खेलते हैं और इनमें से कई मैच तो उनके शुरुआती करियर में हुए थे।"
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार