पाकिस्तान सुपर लीग 2024 में खेले गए आखिरी लीग मैच में मुल्तान सुल्तांस ने क्वेटा ग्लैडियेटर्स को 79 रन से हराकर शाही जीत हासिल की। हालांकि, इस मैच में हार जीत से ज्यादा अनुभवी क्रिकेटर इफ्तिखार अहमद और जेसन रॉय के बीच हुई बहस की ज्यादा चर्चा हो रही है। अक्सर शांत रहने वाले इफ्तिखार इस मैच के दौरान अपना आपा खोते हुए दिखे और उनको रॉय से काफी बहस करते देखा गया।

Advertisement

ये घटना दूसरी पारी के तीसरे ओवर में देखने को मिली जब रॉय अंपायर द्वारा आउट दिए जाने के बाद अपने साथी सऊद शकील से एलबीडब्ल्यू रिव्यू के बारे में बात कर रहे थे। तभी इफ्तिखार ने रॉय को स्लेज करना शुरू कर दिया। ये देखकर रॉय भी पीछे नहीं हटे और वो भी इफ्तिखार की तरफ बढ़कर उन्हें जवाब देते दिखे। हालांकि, इन दोनों में से इफ्तिखार काफी अग्रेसिव नजर आए और शायद ही आपने उन्हें इस तरह से आपा खोते हुए पहले देखा होगा। 

Advertisement

दोनों खिलाड़ियों के बीच बहस होती देख मुल्तान के कप्तान रिजवान ने बीच में बचाव किया और रॉय को पीछे किया। जबकि दूसरी ओर अन्य खिलाड़ियों ने इफ्तिखार को शांत करने की कोशिश की। इन दोनों के बीच हुई इस बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसे आप नीचे देख सकते हैं।

Also Read: Live Score

इस बीच रॉय को सिर्फ तीन रन बनाकर पवेलियन लौटना पड़ा। मैच की दूसरी पारी में क्वेटा का कोई भी बल्लेबाज़ कमाल नहीं दिखा सका। विकेट ताश के पत्तों की तरह गिरते रहे और मुल्तान ने इस मैच को आसानी से जीत लिया। डेविड विली और उसामा मीर ने तीन-तीन विकेट लिए और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। इस बीच, हार के बावजूद क्वेटा प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने में सफल रहा। आगे, एलिमिनेटर में उनका सामना इस्लामाबाद यूनाइटेड से होना है, जबकि मुल्तान क्वालीफायर 1 में पेशावर जाल्मी की मेजबानी करेगा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार