इंडिया लीजेंड्स ने वेस्टइंडीज लीजेंड्स को 12 रन से हराकर रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के फाइनल में जगह बना ली है। दोनों टीमों के बीच खेले गए इस सेमीफाइनल मुकाबले में जबरदस्त टक्कर देखने को मिली।

Advertisement

इस मैच में भारत के ऑलराउंडर इरफान पठान भी चर्चा का विषय रहे जिनके पहले ओवर में ही वेस्टइंडीज के ओपनर्स ने 18 रन लूट लिए और इस ओवर के बाद इंडिया लेजेंड्स के गेंदबाज अपनी लाइन और लैंथ से भटके हुए नजर आए।

Advertisement

हालांकि, इस मैच के अंतिम कुछ ओवरों में पठान ने अपनी गेंदबाजी से इंडिया लेजेंड्स की वापसी भी कराई।  जैसे ही पठान ने अपने पहले ओवर में 18 रन लूटाए उसके बाद उनका आत्मविश्वास टूटता हुआ नजर आया लेकिन सचिन तेंदुलकर की एक सलाह ने इरफान को मैच में वापस आने की हिम्मत दी।

इस मैच के बाद इरफान ने ट्वीट करके बताया कि उनके खराब गए पहले ओवर के बाद सचिन ने उनसे कहा था कि एक खराब ओवर से मेरा विश्वास तुम पर से कम नहीं होगा। वो टीम के लिए मैच अभी भी जीत सकते हैं और सचिन की इस सलाह ने इरफान के आत्मविश्वास को इतना बढ़ा दिया कि उन्होंने हाफ सेंचुरी बनाकर खेल रहे ड्वेन स्मिथ का विकेट लेकर इंडिया लेजेंड्स की मैच में वापसी कराई और इसी के चलते टीम मैच जीतने में भी सफल रही।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार