इंटरनेशनल लीग टी-20 के 15वें मुकाबले में डेजर्ट वाइपर ने एमआई अमीरात को सात विकेट से हराकर एक अहम जीत हासिल की। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए एमआई अमीरात ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए लेकिन वाइपर्स की टीम ने इस लक्ष्य को मामूली साबित करते हुए सिर्फ 3 विकेट खोकर 16.3 ओवर में ही हासिल कर लिया। इस मैच में वैसे तो कई रोमांचक पल देखने को मिले लेकिन एक पल ऐसा था जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

Advertisement

इस मैच में एमआई के बल्लेबाज निकोलस पूरन काफी शानदार बल्लेबाज़ी कर रहे थे लेकिन इंग्लैंड के तेज गेंदबाज टॉम करन के सामने उनकी एक ना चली और करन की यॉर्कर का उनके पास कोई जवाब नहीं था। करन की ये यॉर्कर तब देखने को मिली जब पूरन 57 रन बनाकर खेल रहे थे, एमआई की पारी का आखिरी ओवर टॉम करन कर रहे थे और इस ओवर की पांचवीं गेंद उन्होंने एक यॉर्कर डाली और ये गज़ब की यॉर्कर थी जिस को खेलना तो दूर निकोलस पूरन बचते दिखे।

Advertisement

गेंद उनकी टांगों के बीच से होते हुए सीधा स्टंप से जा टकराई और पूरन ज़मीन पर गिर गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और फैंस टॉम करन की तारीफ भी कर रहे हैं। पूरन ने आउट होने से पहले 49 बालों में 57 रनों की पारी खेली, उनकी इस पारी में 4 चौके और 2 छक्के भी देखने को मिले। वहीं, अगर इस मैच की बात करें तो वाइपर्स के लिए एलेक्स हेल्स, कॉलिन मुनरो और रदरफोर्ड ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को आसान सी जीत दिला दी।

एमआई के लिए इस मैच में पूरन के अलावा कप्तान कीरोन पोलार्ड ने भी शानदार बल्लेबाज़ी की और ये पोलार्ड ही थे जिन्होंने अपनी टीम को 169 तक पहुंचाया। पोलार्ड ने 39 गेंदों पर 67 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 1 चौका और 6 छक्के भी देखने को मिले। हालांकि, उनकी ये पारी भी उनकी टीम को जीत नहीं दिला पाई।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार