टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 के मुकाबले में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 2 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान के लिए साहिबजादा फरहान ने 63 रन की अर्धशतकीय पारी खेली जिसके चलते टीम 165 रनों का ही लक्ष्य खड़ा कर पाई। जवाब में इंग्लैंड के लिए कप्तान हैरी ब्रूक ने शतकीय पारी खेली डाली और टीम ने आखिरी ओवर में आसान सी जीत हासिल कर ली।

Advertisement

पाकिस्तान की इस हार के बाद एक बार फिर से सीनियर बल्लेबाज बाबर आजम की काफी आलोचना हो रही है। बाबर के पूर्व साथी रहे इमाद वसीम ने तो उनको जमकर फटकार लगाते हुए कहा कि उन्होंने बड़े मैच में एक दो बार छोड़कर कभी परफॉर्म नहीं किया। बाबर ने इंग्लैंड के खिलाफ 24 गेंदों में 25 रनों की धीमी पारी खेली, जो कि इमाद को बिल्कुल पसंद नहीं आई।

Advertisement

इमाद ने पाकिस्तानी चैनल पर बात करते हुए कहा, आप कितने मैच इस तरह बर्बाद करेंगे। 24 बॉल खेलने के बाद आप ऐसे आउट हो जाएं तो ये क्रिमिनल है। आपने 24 बॉल खेल लिए हैं, विकेट पर सेट हो गए हैं और आप ऐसी शॉट मारकर आउट हो रहे हैं। इंडिया के खिलाफ मैच में और यहां पर भी आप देखें तो बाबर ने ऐसा ही शॉट खेला। अगर आप पर सवाल उठते हैं तो वो वाजिब हैं, हमारा किसी के साथ कोई एजेंडा नहीं है। मैं ये देखना चाहता हूं कि टीम मीटिंग में क्या हो रहा होगा। कोई हाथ खड़ा करके ये नहीं कह रहा होगा कि हां यार, मैंने 24 बॉल्स खेली हैं। बाबर कब इम्पैक्ट डालेगा, वो कब हैरी ब्रूक की तरह हमें मैच जिताएगा।"

Also Read: LIVE Cricket Score

आगे बोलते हुए इमाद ने कहा, "जब छोटी टीमें आएंगी तो आप उन्हें मारोगे। हरमीत सिंह को तो आप 18-20 रन कर दोगे लेकिन आज डॉसन के खिलाफ भी करना चाहिए था। बाबर कब बड़े मैचों में क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल या फाइनल में परफॉर्म करेगा। बाबर आजम ने 2019 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ एक मैच विनिंग इनिंग खेली थी और एक बार इंडिया के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप में खेली थी लेकिन इसके अलावा आप मुझे कोई इनिंग बता दें जहां बाबर ने मैच जिताया हो। अब हम कब तक सपोर्ट करेंगे।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार