एशिया कप 2022 में अफगानिस्तान के खिलाफ विराट कोहली के शतक के बाद पाकिस्तान के हरफनमौला खिलाड़ी इमाद वसीम ने किंग कोहली की तारीफ करते हुए उन्हें दुनिया का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी कहा। 1000 दिनों से अधिक समय से शतक के सूखे से गुजर रहे विराट कोहली के इस शतक ने इमाद वसीम को भी उनका दीवाना बना दिया। हालांकि, इस ट्वीट के बाद इमाद वसीम ट्रोल हो गए।

Advertisement

इमाद वसीम ने विराट कोहली की तारीफ करते हुए लिखा, 'ग्रह का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी विराट कोहली वापस आ चुका है।' इमाद वसीम के इस ट्वीट ने पाकिस्तानी फैंस को नाराज कर दिया क्योंकि वो बाबर आजम को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी मान रहे हैं।

Advertisement

एक यूजर ने इमाद वसीम को ट्रोल करते हुए लिखा, 'भाई तुम्हें पाकिस्तान टीम में मौका नहीं मिलेगा हमारी टीम फुल है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'ग्रह पर सबसे अच्छा खिलाड़ी बाबर आजम है। आप 2019 से कहां हैं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'भाई कराची का कप्तान अभी भी बाबर आजम ही है।'

एशिया कप 2022 में विराट कोहली ने एक शतक और 2 अर्धशतक के दमपर पांच मैचों में 276 रन बनाए। नवंबर 2019 के बाद यह उनका पहला इंटरनेशनल शतक था और टी20ई में ये उनका पहला शतक था। विराट कोहली के अब 71 इंटरनेशनल शतक हो गए हैं। कोहली ने 71 शतकों के साथ ही रिकी पोंटिंग की बराबरी कर ली है और सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे स्थान पर हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार