T20 World Cup: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में गुरुवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा, लेकिन इंग्लैंड के बल्लेबाज जैकब बेथेल ने अपनी बेहतरीन शतकीय पारी से क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया।

Advertisement

चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए 22 साल के जैकब बेथेल ने लगातार गिरते विकेटों के बीच टी20 करियर का अपना पहला शतक लगाया। बेथेल ने महज 45 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। यह टी20 विश्व कप इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक है। बेथेल ने 47 गेंदों पर लगाए क्रिस गेल के शतक के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। फिन एलन के टी20 विश्व कप इतिहास का सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड है। इसी विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुए सेमीफाइनल में एलन ने 33 गेंदों पर शतक लगाया था।

Advertisement

जैकब बेथेल ने 48 गेंदों पर 105 रन बनाए। यह टी20 विश्व कप नॉक आउट मैचों की सबसे बड़ी पारी है। बेथेल ने फिन एलन को पीछे छोड़ा। एलन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुए सेमीफाइनल में 33 गेंद पर 100 रन की पारी खेली थी।

चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए 22 साल के जैकब बेथेल ने लगातार गिरते विकेटों के बीच टी20 करियर का अपना पहला शतक लगाया। बेथेल ने महज 45 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। यह टी20 विश्व कप इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक है। बेथेल ने 47 गेंदों पर लगाए क्रिस गेल के शतक के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। फिन एलन के टी20 विश्व कप इतिहास का सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड है। इसी विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुए सेमीफाइनल में एलन ने 33 गेंदों पर शतक लगाया था।

Also Read: LIVE Cricket Score

मैच की बात करें तो 253 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड के लिए जैकब बेथेल ने अकेले दम पर लड़ाई लड़ी। उन्हें किसी भी दूसरे बल्लेबाज का सहयोग मिला होता, तो परिणाम इंग्लैंड के पक्ष में होता। इंग्लैंड 7 विकेट पर 246 रन ही बना सकी। भारत के लिए 89 रन की पारी खेलने वाले संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार