पाकिस्तान और न्यूज़ीलैंड के बीच कराची में खेला जा रहा पहला टेस्ट मैच ड्रॉ हो गया है। एक समय पाकिस्तानी टीम इस मैच में पिछड़ती नजर आ रही थी और ऐसा लग रहा था कि पाकिस्तान की टीम ये मैच हार भी सकती है लेकिन इमाम उल हक और सरफराज अहमद की साझेदारी ने पाकिस्तान को इस मैच में वापस ला खड़ा किया और मैच ड्रॉ करवाने में मदद की।

Advertisement

सरफराज अहमद ने आउट होने से पहले 76 गेंदों में 53 रन बनाए। वहीं, इमाम उल हक का दूसरी पारी में शतक लगाने का सपना अधूरा ही रह गया। इमाम 96 के स्कोर पर बल्लेबाज़ी कर रहे थे और जब उन्हें थोड़ा संयम दिखाने की जरूरत थी वो नहीं दिखा पाए। ईश सोढ़ी ने गेंद को फ्लाइट देकर इमाम को ललचाया और इमाम ने इस गेंद को क्रीज से काफी बाहर आकर खेलने की कोशिश की और वो पूरी तरह से गच्चा खा गए।

Advertisement

इसके बाद विकेटकीपर टॉम ब्लंडल ने औपचारिकता को पूरा किया और इमाम के शतक के सपने को चकनाचूर कर दिया। आउट होने से पहले इमाम ने एक छोर संभाले रखा और 206 गेंदों में 96 रन बनाए। आउट होने के बाद इमाम के चेहरे पर निराशा साफ देखी जा सकती थी और ईश सोढ़ी की खुशी का ठिकाना नहीं था। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

वहीं, अगर इस टेस्ट मैच की बात करें तो इंग्लैंड के बाद कीवी टीम ने भी ये दिखा दिया कि पाकिस्तान के लिए ये सीरीज आसान नहीं होने वाली है। अगर दूसरे टेस्ट मैच में भी पाकिस्तान ने बल्लेबाज़ों के लिए मददगार वाली पिच बनाई तो इस टेस्ट सीरीज का नतीजा निकलना मुश्किल होगा क्योंकि अगर पाकिस्तानी बल्लेबाज़ रन बनाएंगे तो कीवी टीम के बल्लेबाज़ भी पीछे नहीं रहेंगे और ऐसे में दुर्गति सिर्फ गेंदबाजों की ही होगी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार