वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ब्रायन लारा ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इमरान खान के समर्थन में आवाज़ उठाई है। लारा उन कई पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कप्तानों की सूची में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने जेल में बंद इमरान खान के साथ हो रहे व्यवहार को लेकर चिंता जताई है।

Advertisement

ब्रायन लारा ने इमरान खान के समर्थन में सोशल मीडिया पर अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि इमरान को सही और स्वतंत्र मेडिकल सुविधाएं मिलनी चाहिए और उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार होना चाहिए, क्योंकि यह हर व्यक्ति का बुनियादी अधिकार है। लारा ने इमरान की सेहत को लेकर चिंता जताई और उन पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कप्तानों का साथ दिया, जिन्होंने जेल में बंद इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति पर सवाल उठाए हैं।

लारा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' पर पोस्ट में लिखा, "इमरान खान और मेरी मुलाकात मैदान पर बहुत कम बार हुई, लेकिन उनके लिए सम्मान शुरू से ही रहा और आज भी कायम है। इमरान खान हमेशा अपने देश के लिए उम्मीद, गर्व और प्रेरणा का प्रतीक रहे हैं। इसलिए यह समझना मुश्किल है कि एक ऐसा व्यक्ति, जिसने अपने खेल करियर के दौरान देश का नाम रोशन किया, आज ऐसी स्थिति में है जहां उसे वह देखभाल और सम्मान नहीं मिल रहा, जिसका वह हकदार है। मैं अपने साथी पूर्व कप्तानों के साथ मिलकर यह मांग करता हूं कि उन्हें सही, स्वतंत्र मेडिकल देखभाल और वह सम्मान मिले जिसके हर इंसान हकदार हैं। यह राजनीति नहीं है। यह हमारे खेल के एक लेजेंड के लिए बुनियादी इंसानियत है।"

लारा का यह बयान ग्रेग चैपल, पैट कमिंस, जावेद मियांदाद, मोइन खान और कपिल देव जैसे खिलाड़ियों द्वारा इमरान की सेहत और उनके साथ हो रहे बर्ताव पर चिंता जताने के कुछ दिनों बाद आया है। इससे पहले, 21 पूर्व अंतरराष्ट्रीय कप्तानों ने एक याचिका पर हस्ताक्षर किए थे, जिसमें 1992 वर्ल्ड कप जीतने वाले कप्तान के साथ सम्मानजनक बर्ताव और कोर्ट के निर्देशानुसार सही मेडिकल देखभाल की मांग की गई थी।

लारा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' पर पोस्ट में लिखा, "इमरान खान और मेरी मुलाकात मैदान पर बहुत कम बार हुई, लेकिन उनके लिए सम्मान शुरू से ही रहा और आज भी कायम है। इमरान खान हमेशा अपने देश के लिए उम्मीद, गर्व और प्रेरणा का प्रतीक रहे हैं। इसलिए यह समझना मुश्किल है कि एक ऐसा व्यक्ति, जिसने अपने खेल करियर के दौरान देश का नाम रोशन किया, आज ऐसी स्थिति में है जहां उसे वह देखभाल और सम्मान नहीं मिल रहा, जिसका वह हकदार है। मैं अपने साथी पूर्व कप्तानों के साथ मिलकर यह मांग करता हूं कि उन्हें सही, स्वतंत्र मेडिकल देखभाल और वह सम्मान मिले जिसके हर इंसान हकदार हैं। यह राजनीति नहीं है। यह हमारे खेल के एक लेजेंड के लिए बुनियादी इंसानियत है।"

Also Read: LIVE Cricket Score

हस्ताक्षर करने वालों ने तीन मुख्य मांगें रखीं: सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर बने मेडिकल बोर्ड से सेहत की पूरी जांच (जिसमें इमरान खान के निजी डॉक्टर भी शामिल हों), परिवार से हर हफ्ते बिना किसी रुकावट के मिलने का अधिकार, और सुझाए गए किसी भी मेडिकल इलाज को तुरंत लागू करना। याचिकाकर्ताओं ने खुद को 'पूर्व साथी और प्रतिद्वंद्वी' बताया, जिनके बीच क्रिकेट के मैदान पर बना एक ऐसा रिश्ता है जो अक्सर देशों को बांटने वाली सीमाओं और विवादों से कहीं ऊपर है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार