पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने इमरान खान (Imran Khan) की कप्तानी में 1992 क्रिकेट विश्वकप का खिताब अपने नाम किया था। इस बात से बेहद कम लोग वाकिफ हैं कि सूफी संगीतकार और एक बेहतरीन कव्वाल के तौर पर जाने-जाने वाले नुसरत फतेह अली खान (Nusrat Fateh Ali Khan) साहब का पाक टीम को मिली इस जीत में योगदान रहा है।

Advertisement

इमरान खान ही वो शख्स थे जिन्होंने अपनी टीम को नुसरत फतेह अली खान के संगीत से इतना जोड़ा कि नुसरत साहब की कव्वाली पाकिस्तान की ऐतिहासिक जीत के लिए प्रेरणा बनी। पाकिस्तानी ड्रेसिंग रूम में माहौल सूफी हो चुका था मतलब उस वक्त पाक के ड्रेसिंग रूम में नुसरत फतेह अली खान साहब का 'अल्लाह हू, अल्लाह हू' लूप पर चलता था।

Advertisement

आमिर सोहेल से लेकर जावेद मियांदाद तक सभी खिलाड़ी सूफी माहौल में ढल गए थे। जहां आमिर सोहेल ट्रेनिंग एरिया और टीम बस में लगातार नुसरत फतेह अली खान साहब के संगीत सुनते वहीं जावेद मियांदाद ने ये तक कह दिया था कि नुसरत ने उन्हें खेल के दौरान जज्बा दिया।

उस वक्त नुसरत फतेह अली खान का संगीत टीम के ड्रेसिंग रूम का अहम हिस्सा बन चुका था लेकिन, जब पाक टीम हार रही थी तब नुसरत साहब को आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा था। इस बात का जिक्र खुद उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान किया था।

नुसरत फतेह अली खान ने कहा था, 'मैंने इमरान खान को फोन किया और उनसे कहा कौम तो आपके साथ हमें भी बुरा कह रही है। लोग कह रहे हैं कि ये सब खिलाड़ी कव्वालियां सुन रहे हैं और मैच हार रहे हैं। मुझे भी टीम को मिली हार के लिए दोष दिया जा रहा है।’

इमरान खान ने उस वक्त नुसरत साहब से साफ कह दिया था, 'हम हर दिन आपकी कव्वाली सुन रहे हैं। आप चिंता ना करें क्यूंकि पाकिस्तान टीम वर्ल्ड कप जीतने जा रही है।' बता दें कि पाकिस्तान टीम को मिली जीत के बाद इमरान खान ने नुसरत के संगीत को पूरे ड्रेसिंग रूम के लिए प्रेरणा के स्रोत के रूप में बताय था।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार