Imran Tahir Record: कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 (CPL 2026) का क्वालीफायर-2 बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल स्टेडियम में खेला गया था जहां Guyana Amazon Warriors के कप्तान इमरान ताहिर ने Jamaica Kingsmen का महज़ एक विकेट लेकर इतिहास रच दिया। गौरतलब है कि इमरान ताहिर महान सुनील नारायण का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़कर CPL के इतिहास के नंबर-1 गेंदबाज़ बन गए हैं।
टूटा सुनील नारायण का महारिकॉर्ड: सबसे पहले ये जान लीजिए कि 47 वर्षीय इमरान ताहिर ने बारबाडोस के मैदान पर जमैका किंग्समेन के खिलाफ 4 ओवर में 34 रन देकर 1 विकेट झटका। खास बात ये है कि इसी के साथ अब इमरान ताहिर CPL टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बन गए हैं। उन्होने 102 मैचों की 101 पारियों में 146 विकेट लेकर ये कारनामा किया है।
ध्यान दें कि इमरान ताहिर ने सुनील नारायण का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्होंने 136 CPL मैचों की 134 पारियों में 145 विकेट झटके। सुनील नारायण इस रिकॉर्ड लिस्ट में दूसरे पायदान पर खिसक गए हैं।
CPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़
- इमरान ताहिर - 102 मैचों में 146 विकेट
- सुनील नारायण - 136 मैचों में 145 विकेट
- ड्वेन ब्रावो - 107 मैचों में 129 विकेट
- जेसन होल्डर - 124 मैचों में 121 विकेट
- आंद्रे रसेल - 125 मैचों में 112 विकेट
CPL 2026 के भी नंबर-1 बॉलर: इमरान ताहिर टी20 फॉर्मेट के एक माहिर गेंदबाज़ हैं और आप इसका अंदाजा इससे लगा सकते हो कि वो साल 2026 के कैरेबियन प्रीमियर लीग के भी नंबर-1 गेंदबाज़ हैं। उन्होंने मौजूदा सीजन 12 मैचों में 7.04 की इकोनॉमी से 310 रन देकर 16 विकेट लिए हैं। हुनैन शाह और मैथ्यू फोर्ड ने भी 16-16 विकेट लिए हैं, लेकिन उनका इकोनॉमी रेट थोड़ा ज्यादा रहा है।
मैच का हाल: बारबाडोस के मैदान पर जमेका किंग्समेन ने टॉस जीतकर अमेज़न वॉरियर्स को पहले बल्लेबाज़ी करने का न्योता दिया था जिन्होंने अपनी पारी के 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 206 रन बनाए। उनके लिए शिमरोन हेटमायर ने शतकीय पारी खेली और 45 गेंदों पर नाबाद 102 रन जोड़े।
Also Read: LIVE Cricket Score
इसके जवाब में जमैका किंग्समेन के लिए कीसी कार्टी ने 46 गेंदों पर 56 रन, कप्तान रोवमैन पॉवेल ने 17 गेंदों पर नाबाद 40 रन, माज सदाकत ने 17 गेंदों पर 41 रन, किर्क मैकेंज़ी ने 20 गेंदों पर 34 रन और सैम अयूब ने 17 गेंदों पर 23 रनों की पारी खेली। इन्हीं सब के दम पर जमैका की टीम ने 19.4 ओवर में 207 रनों का लक्ष्य हासिल किया और 5 विकेट से जीत दर्ज की।