बिग बैश लीग (बीबीएल) फ्रेंचाइजी मेलबर्न रेनेगेड्स ने लीग के आगामी 10वें सीजन से पहले साउथ अफ्रीका के अनुभवी स्पिनर इमरान ताहिर और अफगानिस्तान के युवा खिलाड़ी नूर अहमद के साथ करार करने की घोषणा की है। करीब 300 से अधिक टी-20 मैच खेलने का अनुभव रखने वाले ताहिर बीबीएल के पहले कुछ मुकाबलों का हिस्सा नहीं होंगे। क्रिसमस के बाद ही वो इस लीग में खेल पाएंगे।

Advertisement

रेनेगेड्स के कोच माइकल क्लिंगर ने कहा " इमरान ताहिर ने पूरी दुनिया में टी-20 क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन किया है और वो एक विकेटटेकिंग गेंदबाज हैं।"

Advertisement

उन्होंने कहा, " हम नूर अहमद को भी एक साल से ज्यादा समय से ट्रैक कर रहे हैं और वो अभी अपने करियर के शुरूआती दौर में हैं। वो एक जबरदस्त गेंदबाज हैं और उनके पास ऐसी कला है जिससे बल्लेबाजों को काफी दिक्कत आएगी।"

ताहिर फिलहाल आईपीएल-13 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहे हैं। उन्होंने कहा, " मैंने बिग बैश लीग को काफी देखा है ये एक काफी चुनौतीपूर्ण टूर्नामेंट है। मैं मेलबर्न रेनेगेड्स की टीम के साथ जुड़ने के लिए उत्साहित हूं और एक सफल सीजन की उम्मीद करता हूं।"

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार