पाकिस्तान सुपर लीग 2022 में 17वां मुकाबला लाहौर कलंदर्स और मुल्तान सुल्तांस के बीच खेला जा रहा है जहां मोहम्मद रिज़वान की टीम को मैच जीतने के लिए 183 रनों का लक्ष्य मिला है। इस मैच में लाहौर के बल्लेबाज़ों का दबदबा देखने को मिला तो वहीं, मुल्तान के 42 वर्षीय लेग स्पिनर इमरान ताहिर भी अपनी गेंदबाज़ी से फैंस का भरपूर मनोरंजन करते दिखे।

Advertisement

इमरान ताहिर ने अपने कोटे के चार ओवरों में 30 रन देकर एक विकेट लिया और ये एक विकेट भी उन्हें अपने स्पेल के आखिरी ओवर में मिला। अपने चौथे ओवर में इमरान ताहिर विकेट की तलाश में थे लेकिन विकेट लेने से पहले फखर ज़मान ने उनको एक लंबा छक्का जड़ दिया।

Advertisement

ऐसे में लगा कि शायद इस ओवर में ताहिर काफी महंगे साबित होंगे लेकिन ताहिर ने छक्का खाने के बाद ना सिर्फ फखर को आउट किया बल्कि ऐसा जश्न मनाया जिसने फैंस को अपनी सीट से उठने के लिए मज़बूर कर दिया। फखर ने इस ओवर में दूसरा छक्का लगाने की कोशिश की लेकिन वो लॉन्ग ऑफ पर शाहनवाज़ धानी के हाथों पकड़े गए।

धानी ने जैसे ही कैच पकड़ा वैसे ही 42 साल के ताहिर 22 साल के युवा की तरह दौड़ने लगे और पूरे जोश से विकेट को सेलिब्रेट करते दिखे। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस को खूब पसंद आ रहा है और वो इस खिलाड़ी की फिटनेस को सलाम कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार