दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी गेंदबाज इमरान ताहिर (Imran Tahir) ने इंग्लैंड में खेली जा रही द हंड्रेड (The Hundred League) में पहली हैट्रिक लेकर सभी का दिल जीत लिया है। 42 साल के इस खिलाड़ी ने ना सिर्फ हैट्रिक हासिल की बल्कि पांच विकेट लेकर अपनी टीम को जीत भी दिला दी।

Advertisement

बर्मिंघम फीनिक्स की तरफ से खेलते हुए ताहिर ने वेल्‍श फायर के खिलाफ अपने कोटे की 20 गेंदों में 25 रन देकर 5 विकेट लिए। वेल्श फायर के किसी भी बल्लेबाज़ के पास ताहिर की घूमती गेंदों का कोई जवाब नहीं था और एक के बाद एक ताहिर ने ग्‍लेन फिलिप्‍स, डू लूई, कैस अहमद, मैट मिल्‍ने और डेविड पेन को आउट करके अपने पांच शिकार पूरे कर लिए।

Advertisement

 

हालांकि, इस मैच से पहले ताहिर अपना जादू बिखेरने में असफल रहे थे और उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर करने की बात भी चल रही थी लेकिन इस मैच में अपनी धमाकेदार गेंदबाज़ी से उन्होंने अपने आलोचकों की बोलती बंद करा दी है। आपको बता दें कि इस मुकाबले से पहले वो इस लीग में खेले गए 5 मैचों में महज 2 ही विकेट ले पाए थे। 

इस मैच में जैसे ही ताहिर ने हैट्रिक पूरी की वो भागते-भागते बाउंड्री तक पहुंच गए और धमाकेदार अंदाज़ में जश्न मनाते हुए नजर आए। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और फैंस इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार