VIDEO : 71 साल की उम्र और करतब 16 साल वाला, लोकल क्लब चेयरमैन ने टांगों के पीछे से किया बल्लेबाज़ को बोल्ड

Updated: Mon, Jul 05 2021 17:21 IST
Cricket Image for VIDEO : 71 साल की उम्र और करतब 16 साल वाला, लोकल क्लब चेयरमैन ने टांगों के पीछे से (Image Source: Google)

क्रिकेट के मैदान पर हमें अक्सर कई हैरान कर देने वाली घटनाएं देखने को मिलती हैं। अभी कुछ दिन पहले ही एक क्लब क्रिकेट टीम सिर्फ 2 रन पर ऑलआउट हो गई थी। इस खबर के बारे में सुनकर फैंस हैरान रह गए थे। इस खबर के बाद अब सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हो रहा है।

इस वायरल वीडियो में एक 71 साल का शख्स गेंद को बिल्कुल उसी अंदाज़ में घुमाता हुआ नजर आ रहा है जैसे अपने समय में ऑस्ट्रेलिया के महान लेग स्पिनर शेन वॉर्न गेंद को अपने इशारों पर नचाया करते थे। इस वीडियो में ये शख्स गेंद को इतना टर्न करता है कि एक गेंद तो बल्लेबाज़ की टांगों के पीछे से उसकी स्टंप्स में घुस जाती है।

ये वीडियो एक लोकल क्रिकेट मैच का है जिसमें क्लब के 71 साल के चेयरमैन ने अपनी गेंदबाज़ी से फैन का दिल जीत लिया है। ये शख्स उन सभी लोगों के लिए एक मिसाल है जो एक उम्र पर पहुंच कर हौंसला हार जाते हैं।

फैंस इस उम्रदराज गेंदबाज़ के हौंसले को सलाम कर रहे हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी तेजी से शेयर किया जा रहा है और फैंस इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें