आईपीएल 2026 के मुकाबले में एक बार फिर फील्डिंग का जबरदस्त नमूना देखने को मिला, जब जेवियर बार्टलेट ने शानदार कैच लेकर सबको चौंका दिया। जोस बटलर जो सेट होकर बड़ी पारी की ओर बढ़ रहे थे, उन्हें एक जबरदस्त कैच के जरिए पवेलियन लौटना पड़ा। 

Advertisement

मंगलवार (31 मार्च) को आईपीएल 2026 के चौथे मुकाबले में पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस आमने-सामने है। इस मैच में जेवियर बार्टलेट ने अपनी शानदार फील्डिंग से सबका दिल जीत लिया। न्यू चंडीगढ़ में खेले जा रहे मुकाबले में गुजरात टाइटंस की ओर से इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जोस बटलर क्रीज पर जम चुके थे और 33 गेंदों में 38 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में ले जाने की कोशिश कर रहे थे। जैसे ही डेथ ओवर्स करीब आए, बटलर ने गियर बदलने का फैसला किया।

Advertisement

पारी के 16वें ओवर में युजवेंद्र चहल की गेंद पर बटलर ने कदमों का इस्तेमाल करते हुए लंबा शॉट खेला। गेंद सीधे लॉन्ग ऑन बाउंड्री की ओर जा रही थी और ऐसा लग रहा था कि यह आसानी से छक्का बन जाएगा। लेकिन बाउंड्री लाइन पर खड़े बार्टलेट ने कुछ और ही सोच रखा था।

उन्होंने शानदार टाइमिंग के साथ हवा में ऊंची छलांग लगाई और अपने सिर के ऊपर से गेंद को लपक लिया। सबसे खास बात यह रही कि कैच पकड़ते समय उनका संतुलन भी कमाल का था और वह बाउंड्री लाइन के अंदर ही रहे। यह कैच इतना शानदार था कि खुद बटलर भी कुछ पल के लिए हैरान रह गए। इस विकेट के साथ गुजरात टाइटंस को बड़ा झटका लगा और टीम की 129 पर चौथी विकेट गिर गई।

VIDEO:

Also Read: LIVE Cricket Score

मैच की बात करें तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज कुछ खास लय में नजर नहीं आए और टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रही। टीम के लिए शुभमन गिल (39 रन) और जोस बटलर (38 रन) ही बल्ले से कुछ योगदान दे पाए।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार