पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर का मानना है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को होने वाले दूसरे वनडे में भारतीय टीम में चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव और तेज गेंदबाजी आलराउंडर दीपक चाहर को लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की जगह मिल सकती है। भारत पहला मैच आकलैंड में सात विकेट से हार गया था और सीरीज में बराबरी के लिए उसे दूसरा मैच हर हाल में जीतना होगा।

Advertisement

चहल ने इस साल 12 वनडे में 21 विकेट लिए हैं लेकिन वह टी20 विश्व कप में एक भी मैच नहीं खेले थे। पहले वनडे में चहल ने 10 ओवर में 66 रन लुटाये थे।

Advertisement

इस वर्ष टी20 में भारत की खोज कहे जा रहे अर्शदीप ने टी 20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया था लेकिन पहले वनडे में 8.1 ओवर में 68 रन लुटाकर कोई विकेट नहीं ले पाए।

जाफर के हवाले से क्रिकइंफो ने कहा, दूसरे वनडे में हम चहल की जगह कुलदीप को देख सकते हैं क्योंकि वह मिस्ट्री स्पिन फेंकते हैं। साथ ही हम अर्शदीप की जगह दीपक चाहर को देख सकते हैं क्योंकि वह बल्लेबाजी को गहराई देते हैं और साथ ही गेंद को स्विंग भी कराते हैं।

पूर्व क्रिकेटर का मानना है कि पहले वनडे में लय से बाहर दिखे ऋषभ पंत इलेवन में बरकरार रहेंगे। उन्होंने साथ ही कहा, चाहर के एकादश में आने से बल्लेबाजी को गहराई मिलेगी और टॉप ऑर्डर निडर होकर खेल पायेगा।

जाफर का मानना है कि भारत को अपने पहले वनडे के अपने प्रदर्शन में सुधार करना होगा। उन्होंने कहा कि भारतीय गेंदबाजों को अपनी लाइन और लेंथ में नियंत्रण दिखाना होगा। जाफर ने उम्मीद जताई कि भारत मेजबान न्यूजीलैंड का घर में 13 मैच का विजय क्रम रोकने में कामयाब होगा। उन्होंने दूसरे वनडे में टीम इण्डिया की वापसी का भरोसा जताया।

Advertisement

पूर्व क्रिकेटर का मानना है कि पहले वनडे में लय से बाहर दिखे ऋषभ पंत इलेवन में बरकरार रहेंगे। उन्होंने साथ ही कहा, चाहर के एकादश में आने से बल्लेबाजी को गहराई मिलेगी और टॉप ऑर्डर निडर होकर खेल पायेगा।

This story has not been edited by Cricketnmore staff and is auto-generated from a syndicated feed

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार