भारत और अफगानिस्तान (IND vs AFG T20) के बीच गुरुवार 11 जनवरी से तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी है जिसके लिए बीसीसीआई ने 16 सदस्य भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की वापसी हुई है, लेकिन केएल राहुल (KL Rahul) को एक बार फिर टी20 टीम में शामिल नहीं किया गया है। हाल ही में केएल राहुल ने अच्छा क्रिकेट खेला है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें टी20 टीम में जगह नहीं मिली है जिस वजह से फैंस हैरान हैं।

Advertisement

अगर आप भी राहुल के सेलेक्ट ना होने से हैरान हैं तो आपको बता दें कि केएल राहुल के लिए टी20 टीम में जगह बना पाना अब थोड़ा मुश्किल हो गया है। दरअसल, इस विकेटकीपर बैटर ने भारतीय टीम के लिए आखिरी टी20 मुकाबला 10 नवंबर को इंग्लैंड के खिलाफ एडिलेड में खेला था जो कि टी20 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मैच था।

Advertisement

इस मुकाबले में इंडियन टीम को बेहद बुरी हार का सामना करना पड़ा था जिसके बाद से ही राहुल की टीम में वापसी नहीं हुई है। बीते समय में भारतीय चयनकर्ताओं ने युवाओं को टी20 टीम में शामिल करने पर जोर दिया है और इसी बीच अब मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि राहुल टी20 टीम में विकल्प के तौर पर नहीं देखे जा रहे।

 

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार चयनकर्ताओं ने राहुल को अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज में इसलिए नहीं चुना है क्योंकि वो टॉप ऑर्डर और मिडिल ऑर्डर, दोनों में ही अन्य विकल्पों की तरफ देख रहे हैं। केएल राहुल ने फटाफट फॉर्मेट में भारतीय टीम के लिए ज्यादातर मुकाबले ओपनिंग बैटर के तौर पर खेले हैं, लेकिन अब टीम के पास यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल जैसे विकल्प मौजूद हैं।

इतना ही नहीं, विकेटकीपर के तौर पर फिलहाल टीम के पास जितेश शर्मा, संजू सैमसन और ईशान किशन जैसे विस्फोटक खिलाड़ी हैं जिस वजह से केएल राहुल के लिए टीम में जगह बनाना काफी मुश्किल हो गया है। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि अगर आगामी आईपीएल में केएल राहुल कुछ कमाल नहीं करते तो ऐसे में उनके लिए टी20 टीम के दरवाजे पूरी तरह बंद हो जाएंगे।

Also Read: Live Score

Advertisement

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैसमन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, आवेश खान और मुकेश कुमार

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार