23 फरवरी। भारत - ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 सीरीज का आगाज 24 फरवरी को होगा। विशाखापट्टनम में दोनों टीमों के बीच पहला टी-20 मैच खेला जाना है। आपको बता दें कि दोनों के बीच अबतक कुल18 टी-20 मैच हुए हैं जिसमें 11 मैच में भारत को जीत मिली है तो वहीं 6 मैच में ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली है। 

Advertisement

इसके साथ - साथ दोनों टीमों के बीच आखिरी टी-20 पिछले साल ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर हुआ था जब 25 नवंबर 2018 को सिडनी में भारत की टीम 6 विकेट से मैच जीतने में सफल रही थी।

एक नजर पूरे टी-20 रिकॉर्ड्स पर

सर्वोच्च टीम स्कोर

भारत 202/4, राजकोट (2013)
ऑस्ट्रेलिया 201/7 राजकोट (2013)

न्यूनतम टीम स्कोर

भारत 74, मेलबर्न (2008)
ऑस्ट्रेलिया 86, ढ़ाका (2014)

सबसे ज्यादा रन

विराट कोहली - 488
एरोन फिंच- 397

सर्वोच्च स्कोर बल्लेबाज के द्वारा

124 नाबाद, शेन वॉटसन (सिडनी) 2016
90 नाबाद, विराट कोहली (एडिलेड) 2016

 

सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर
विराट कोहली ने 5 मौकों पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 में 50 से ज्यादा का स्कोर बनानें में सफलता पाई है। वहीं शेन वॉटसन, रोहित शर्मा और युवराज सिंह ने 3 - 3 मौकों पर 50 या उससे ज्यादा रन की पारी खेली है।

एक टी-20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनानें वाले बल्लेबाज

विराट कोहली ने साल 2016 में ऑस्ट्रेलिया की धरती पर खेले गए टी-20 सीरीज में 199 रन बनाए थे।
शेन वॉटसन ने साल 2016 में ऑस्ट्रेलिया में भारत के खिलाफ एक टी-20 सीरीज में 151 रन बनाए थे।

सबसे ज्यादा विकेट

जसप्रीत बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 में कुल 12 विकेट चटकाए हैं।
शेन वॉटसन ने 10 विकेट भारत के खिलाफ टी-20 में चटकाए हैं।

एक टी-20 सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट

जसप्रीत बुमराह, 6 विकेट, ऑस्ट्रेलिया में ( 2016)
जेसन बेहरेनडोर्फ, 4 विकेट, भारत में ( 2017)

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार