23 फरवरी। भारत - ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 सीरीज का आगाज 24 फरवरी को होगा। विशाखापट्टनम में दोनों टीमों के बीच पहला टी-20 मैच खेला जाना है। आपको बता दें कि दोनों के बीच अबतक कुल18 टी-20 मैच हुए हैं जिसमें 11 मैच में भारत को जीत मिली है तो वहीं 6 मैच में ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली है।
Advertisement
इसके साथ - साथ दोनों टीमों के बीच आखिरी टी-20 पिछले साल ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर हुआ था जब 25 नवंबर 2018 को सिडनी में भारत की टीम 6 विकेट से मैच जीतने में सफल रही थी।
Advertisement
एक नजर पूरे टी-20 रिकॉर्ड्स पर
सर्वोच्च टीम स्कोर
भारत 202/4, राजकोट (2013)
ऑस्ट्रेलिया 201/7 राजकोट (2013)
न्यूनतम टीम स्कोर
भारत 74, मेलबर्न (2008)
ऑस्ट्रेलिया 86, ढ़ाका (2014)
सबसे ज्यादा रन
विराट कोहली - 488
एरोन फिंच- 397
Advertisement
सर्वोच्च स्कोर बल्लेबाज के द्वारा
124 नाबाद, शेन वॉटसन (सिडनी) 2016
90 नाबाद, विराट कोहली (एडिलेड) 2016
सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर
विराट कोहली ने 5 मौकों पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 में 50 से ज्यादा का स्कोर बनानें में सफलता पाई है। वहीं शेन वॉटसन, रोहित शर्मा और युवराज सिंह ने 3 - 3 मौकों पर 50 या उससे ज्यादा रन की पारी खेली है।
विराट कोहली ने 5 मौकों पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 में 50 से ज्यादा का स्कोर बनानें में सफलता पाई है। वहीं शेन वॉटसन, रोहित शर्मा और युवराज सिंह ने 3 - 3 मौकों पर 50 या उससे ज्यादा रन की पारी खेली है।
एक टी-20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनानें वाले बल्लेबाज
विराट कोहली ने साल 2016 में ऑस्ट्रेलिया की धरती पर खेले गए टी-20 सीरीज में 199 रन बनाए थे।
शेन वॉटसन ने साल 2016 में ऑस्ट्रेलिया में भारत के खिलाफ एक टी-20 सीरीज में 151 रन बनाए थे।
Advertisement
सबसे ज्यादा विकेट
जसप्रीत बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 में कुल 12 विकेट चटकाए हैं।
शेन वॉटसन ने 10 विकेट भारत के खिलाफ टी-20 में चटकाए हैं।
एक टी-20 सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट
जसप्रीत बुमराह, 6 विकेट, ऑस्ट्रेलिया में ( 2016)
जेसन बेहरेनडोर्फ, 4 विकेट, भारत में ( 2017)