India vs West Indies 2nd T20 Match Prediction: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार, 09 अक्टूबर को रांची के JSCA स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:00 बजे से शुरू होगा।
गौरतलब है कि इन दोनों टीमों के बीच मौजूदा टी20 सीरीज का पिछला मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आयोजित हुआ था जिसे टीम इंडिया ने 14.4 ओवर में 172 रनों का लक्ष्य हासिल करके बेहद आसानी से 8 विकेट से जीता। इसके हीरो इंडियन कैप्टन श्रेयस अय्यर थे, जिन्होंने महज़ 43 गेंदों पर 10 चौके 6 छक्के लगाकर नाबाद 102 रन बनाए।
IND vs WI 2nd T20: मैच से जुड़ी जानकारी
दिन - शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026
समय - 07:00 PM IST
वेन्यू - JSCA स्टेडियम, रांची
JSCA International Stadium Complex, Ranchi Pitch Report
रांची का JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम बल्लेबाज़ों के लिए शानदार मैदान है। यहां गेंदबाज़ों को ज्यादा मदद नहीं मिलती और ओस के कारण उनकी मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। ऐसे में टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने वाली टीम को फायदा मिल सकता है।
यहां अब तक कुल 7 टी20 इंटरनेशनल खेले गए हैं जिसमें से चार रन चेज करने वाली टीमों ने जीते हैं। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 138 रन है।
IND vs WI T20 Head To Head Record
कुल - 32
भारत - 21
वेस्टइंडीज - 10
बेनतीजा - 01
IND vs WI 2nd T20 : Where to Watch?
भारत-वेस्टइंडीज वनडे सीरीज के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर Star Sports Network पर देख पाएंगे। इसके अलावा आप इसे OTT प्लेटफॉर्म Jio Hotstar app पर भी इन्जॉय कर सकते हो।
IND vs WI 2nd T20: Player to Watch Out For
भारतीय की टीम से अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और अक्षर पटेल स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर वेस्टइंडीज टीम की तो शाई होप, रोवमैन पॉवेल और शेरफेन रदरफोर्ड अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।
India vs West Indies 2nd T20 Probable Playing XI
India T20 Probable Playing XI: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन/वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव/मयंक यादव।
West Indies T20 Probable Playing XI: कामिल पूरन, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, रॉस्टन चेज/गुडाकेश मोती, शमर स्प्रिंगर, मैथ्यू फोर्ड, अकील हुसैन, शमर जोसेफ।
India vs West Indies Today's Match Prediction
इस टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।
IND vs WI 2nd T20 Match Prediction, Pitch Report, Today Match Prediction, IND vs WI Predicted XIs, Playing XI, Cricket Tips, Injury Update, India vs West Indies Match Preview
Also Read: LIVE Cricket Score
Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।