IND vs WI 2nd T20I: भारतीय टीम के युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। हालांकि, अपनी छोटी सी पारी के दौरान लगाए गए एक छक्के की बदौलत अभिषेक ने टी20 इंटरनेशनल का एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
शुक्रवार (9 अक्टूबर) को रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेले जा रहे इस मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। संजू सैमसन के साथ भारतीय पारी की शुरुआत करने उतरे अभिषेक शर्मा ने तेज शुरुआत की, लेकिन वह अपनी पारी को ज्यादा आगे नहीं बढ़ा सके। अभिषेक ने 12 गेंदों पर 20 रन बनाए, जिसमें दो चौके और एक छक्का शामिल रहा।
अभिषेक शर्मा ने अपनी इस पारी में जो छक्का लगाया, उसी के साथ वह टी20 इंटरनेशनल में किसी फुल मेंबर देश के बल्लेबाज के तौर पर पहले ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। इस मामले में उन्होंने आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग को पीछे छोड़ दिया है।
अभिषेक अब तक अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में पहले ओवर में 14 छक्के लगा चुके हैं। वहीं, पॉल स्टर्लिंग के नाम 13 छक्के दर्ज हैं। वेस्टइंडीज के एविन लुईस भी 13 छक्कों के साथ इस सूची में तीसरे स्थान पर शामिल हैं।
T20I के पहले ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
- अभिषेक शर्मा (भारत) – 14 छक्के
- पॉल स्टर्लिंग (आयरलैंड) – 13 छक्के
- एविन लुईस वेस्टइंडीज) – 13 छक्के
- रोहित शर्मा (भारत) – 12 छक्के
- मार्टिन गप्टिल (न्यूजीलैंड) – 12 छक्के
अभिषेक शर्मा के टी20 इंटरनेशनल करियर की बात करें तो वह अब तक 64 मुकाबलों में 136 छक्के लगा चुके हैं। भारत के लिए इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में वह फिलहाल तीसरे स्थान पर हैं। इस मामले में रोहित शर्मा सबसे आगे हैं। उन्होंने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में 159 मैच खेलते हुए 205 छक्के लगाए थे।
Also Read: LIVE Cricket Score
हालांकि, अभिषेक जिस अंदाज में बल्लेबाजी करते हैं, उसे देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि वाले समय में इस रिकॉर्ड को भी अपने नाम कर सकते हैं।