India Vs Australia A Day 2: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में दूसरा प्रेक्टिस मैच खेला जा रहा है। इस मैच में भारत ने मजबूत पकड़ बनाए हुई है। हालांकि हर बार की तरह इस बार भी सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ का बल्ला खामोश नजर आया। पहली पारी के दौरान 29 गेंदों पर 40 रन बनाने के बाद दूसरी पारी में एक बार फिर पृथ्वी बेबस दिखे और 8 गेंदों पर महज 3 रन ही बना सके।

Advertisement

पृथ्वी शॉ काफी टाइम से खराब फॉर्म में चल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ प्रेक्टिस मैच से पहले आईपीएल सीजन 13 भी उनका कुछ खास नहीं रहा था। फिलहाल भारत का भविष्य कहा जाने वाला यह बल्लेबाज खराब फॉर्म के चलते सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गया है। फैंस जमकर पृथ्वी शॉ पर मीम शेयर करते हुए उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

Advertisement

वहीं अगर मैच की बात करें तो खबर लिखे जाने तक भारत की लीड 400 रने से ज्यादा हो गई है। भारत की तरफ से हनुमा विहारी शतक के करीब बढ़ रहे हैं। वहीं मंयक अग्रवाल ने शानदार 61 और शुभमन गिल ने 65 रन बनाए। अगर भारतीय टीम इस मुकाबले को जीतती है तो फिर टेस्ट सीरीज से पहले उसका मनोबल काफी बढ़ेगा।

बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जानी है। पहला टेस्ट मैच 17 दिंसबर से एडिलेड के मैदान पर खेला जाएगा। यह डे-नाइड टेस्ट मैच होगा। वहीं इस टेस्ट मैच के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली पितृत्व अवकाश के चलते स्वदेश वापस लौट जाएंगे।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार