आस्ट्रेलिया ने मंगलवार को सिडनी क्रिकेट मैदान पर खेले गए तीसरे टी-20 मुकाबले में भारत को 12 रनों से हरा दिया। तीन मैचों की यह सीरीज हालांकि भारत ने 2-1 से अपने नाम कर ली है। भारत को जीत के लिए 187 रनों का लक्ष्य मिला था लेकिन वह कप्तान विराट कोहली (85) की शानदार पारी के बावजूद निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 174 रन ही बना सकी और 12 रनों से मैच हार गई।

Advertisement

भारत की ओर सिर्फ कोहली ही चल सके। शिखर धवन ने 28 रन बनाते हुए कोहली के साथ दूसरे विकेट के लिए 74 रनों की साझेदारी की थी जबकि हार्दिक पांड्या (20) ने पांचवें विकेट के लिए 44 रनों की साझेदारी की।

Advertisement

कोहली ने अपनी 61 गेंदों की पारी में चार चौके और तीन छक्के लगाए। अंत में शार्दूल ठाकुर ने सात गेदों पर दो छक्कों की मदद से नाबाद 17 रन बनाकर भारत की नैया पार लगाने की पूरी कोशिश की लेकिन वह सफल नहीं हो सके।

आस्ट्रेलिया की ओर से मिशेल स्वीपसन ने सबसे अधिक तीन विकेट हासिल किए।

इससे पहले, मैथ्यू वेड के नेतृत्व में अपने बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर आस्ट्रेलिया ने भारत के सामने 187 रनों का लक्ष्य रखा।

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम ने खराब शुरुआत से उबरते हुए निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट पर 186 रन बनाए। उसकी ओर से वेड ने सर्वाधिक 80 रनों का पारी खेली।

Advertisement

वेड के अलावा स्टीवन स्मिथ ने 24 और ग्लैन मैक्सवेल ने 54 रन बनाए। वेड ने अपनी 53 गेंदों की पारी में सात चौके और दो छक्के लगाए जबकि स्मिथ ने 23 गेंदों का सामना कर एक चौका लगाया।

कप्तान एरॉन फिंच एक मैच के विराम के बाद टीम में लौटे लेकिन वह खाता नहीं खोल सके। मैक्सवेल ने वेड का अच्छा साथ निभाया और 36 गेंदों पर तीन चौके और इतने ही छक्के लगाए।

वेड और मैक्सवेल ने तीसरे विकेट के लिए 53 गेंदों पर 90 रनों की साझेदारी की।

Advertisement

भारत के लिए वॉशिंगटन सुंदर ने दो विकेट लिए। शार्दूल ठाकुर और टी. नटराजन को एक-एक सफलता मिली।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार