India vs Australia 1st Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नागपुर टेस्ट मैच के दौरान स्टीव स्मिथ और विराट कोहली के बीच जबरदस्त याराना देखने को मिला। स्टीव स्मिथ बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल की टर्न को टैकल करने के लिए शानदार डिफेंस करते हैं। अक्षर पटेल शानदार लय में नजर आ रहे थे लेकिन, स्टीव स्मिथ भी एक छोर पर खूंठा गाड़े हुए थे। अक्षर पटेल ने मेडन ओवर फेंका। छोर बदलने के दौरान कोहली और स्टीव स्मिथ को फनचैट करते हुए देखा गया। 

Advertisement

विराट कोहली पहली स्लिप पर खड़े थे वो स्मिथ की तरफ आते हैं और उनके कंधे पर हाथ रखकर बातचीत करते हुए दिखते हैं। इस दौरान दोनों दिग्गजों के चेहरे पर मुस्कान होती है। यह पहली बार नहीं है जब कोहली और स्मिथ ने मैदान पर दोस्ताना पल साझा किया हो। विराट कोहली ने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान स्टीव स्मिथ का उस वक्त साथ दिया था जब मैदान पर मौजूद भीड़ उन्हें स्लेज कर रही थी।

Advertisement

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के ग्रुप स्टेज मैच में भीड़ स्टीव स्मिथ को चीटर-चीटर कहकर हूट कर रही थी। इस दौरान विराट कोहली लाइव मैच के दौरान फैंस से ऐसा ना करने की अपील करते हुए स्टीव स्मिथ को सपोर्ट करने के लिए कहते हैं। तभी से विराट और स्टीव स्मिथ के बीच ऑनफील्ड और ऑफफील्ड ब्रोमांस देखा गया है।

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में महज 177 रनों पर ऑलआउट हो गई। मार्नस लाबुशेन ने सर्वाधिक 49 रन बनाए वहीं स्टीव स्मिथ ने 37 रनों की पारी खेली। टीम इंडिया के लिए रवींद्र जडेजा ने 5 और अश्विन ने 3 विकेट लिए। खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया ने बिना कोई विकेट खोए 27 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया के लिए विकेटकीपर श्रीकर भरत और सूर्यकुमार यादव डेब्यू कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए टॉड मर्फी को डेब्यू करने का मौका मिला है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार