जसप्रीत बुमराह की अगुवाई वाली भारतीय गेंदबाजी आक्रमण आगामी सीरीज में अगर आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को शॉर्ट गेंदें डालने की योजना बना रहे हैं तो उन्हें लंबे समय तक स्मिथ के कंधे और पसलियों तक टारगेट करना पड़ेगा। साथ ही उन्हें तेज गेंदें भी डालनी होगी, जैसा कि न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज नील वैगनर ने पिछले साल स्मिथ को डाला था। कीवी गेंदबाज वैगनर ने अपनी इस शॉर्ट गेंदों से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में पांच में से चार बार स्मिथ को आउट किया था।

Advertisement

स्मिथ का मानना है कि वैगनर ने जिस क्षेत्र को टारगेट किया था, भारतीय गेंदबाजों के लिए उस एरिया को टारगेट करना संभव नहीं हो सकता क्योंकि भारतीय गेंदबाज लंबे समय से अपनी गति में विविधता लाते हैं और उनके पास एक अलग तरह की योग्यता है।

Advertisement

स्मिथ ने आईएएनएस के एक सवाल के जवाब में कहा, " वह (वैगनर) वास्तव में टीम के साथ धैर्यवान है। वह पूरे दिन ऐसा करने में सक्षम है। ऐसे तेज गेंदबाज ज्यादा नहीं है, जो पूरे दिन बाउंसरों के साथ गेंदबाजी कर सकें। मुझे लगता है कि जिस तरह से नील करते हैं, वह वास्तव में खास है। वह कंधे और रिब के बीच तक गेंदें करते है। वह अविश्वसनीय रूप से सटीक है और वह अपनी गति में बदलाव लाने की क्षमता रखते हैं।"

स्मिथ को पिछले साल वैगनर के खिलाफ काफी संघर्ष करना पड़ा था। उन्होंने 42.8 की औतस से दो अर्धशतकों की मदद से केवल 214 रन बनाए थे। उनका मानना है कि वेग्न्र जिस तरह से शॉट गेंदों का इस्तेमाल करते हैं, उस तरह से कोई और नहीं कर सकता।

उन्होंने कहा, " वैगनर इस समय टेस्ट में नंबर दो गेंदबाज हैं। अगर आप वैगनर को देखें तो पाएंगे कि उन्होंने शॉर्ट पिच गेंदों पर अधिक विकेट लिए हैं। जिस तरह से वे फील्ड लगाते हैं, शायद इसलिए वे नंबर दो टेस्ट गेंदबाज हैं। अन्य गेंदबाज वैसे नहीं है, जैसे कि वैगनर है।"

स्मिथ का कहना है कि टेस्ट क्रिकेट आपको साझेदारी करने का मौका देती है और इसका मतलब है कि अगर आप शॉर्ट बॉल फेंकते हैं तो आपको इंतजार करना होगा।

Advertisement

उन्होंने कहा, " यह टेस्ट क्रिकेट और यही इसकी सुंदरता है। आप जितनी लंबी साझेदारी चाहे कर सकते हैं। अगर मैं इस तरह की सोच रखता हूं तो मेरे लिए यह अच्छा होगा।"

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार