IND vs BAN 2nd Test: भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन विराट कोहली को साथी खिलाड़ी ऋषभ पंत पर आपा खोते हुए देखा गया। विराट कोहली ने लंच ब्रेक से पहले आखिरी गेंद पर एक रन लेने की कोशिश की और यहीं से दोनों खिलाड़ियों के बीच तनाव ने जन्म लिया। कोहली ने महेदी हसन मिराज की गेंद को ऑन साइड की तरफ खेलते ही सिंगल के लिए कॉल किया।

Advertisement

हालांकि, ऋषभ पंत ने विराट कोहली के कॉल का जवाब ही नहीं दिया, रन लेने के लिए चीते की तरह दौड़ लगा चुके विराट कोहली को ऋषभ पंत के मना करने के बाद वापस अपनी क्रीज पर वापस जाने के लिए मजबूर होना पड़ा। ऋषभ पंत के इस हरकत की बाद, कोहली ने अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए पंत को मौत की घुड़की दी। 

Advertisement

विराट कोहली के इस रूप को देखने के बाद ऋषभ पंत के चेहरे पर 12 बज गए और उनके मुख से आवाज तक नहीं निकली। इस घटना का वीडियो सामने आया है। वहीं अगर मैच की बात करें तो शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए बांग्लादेश को 227 रनों पर समेट दिया है।

बांग्लादेश के लिए मोमिनुल हक ने 84 रनों की शानदार पारी खेली। भारतीय टीम के लिए अश्विन ने 4, उमेश यादव ने 4 और जयदेव उनादकट ने 2 विकेट लिए। दूसरे दिन का खेल जारी है। पहले दिन बिना किसी नुकसान के 19 रन के आगे खेलते हुए टीम इंडिया ने दूसरे दिन शुभमन गिल 20, केएल राहुल 10, पुजारा 24, कोहली 24 का विकेट गंवा दिया। दूसरे दिन लंच ब्रेक तक टीम इंडिया ने 4 विकेट के नुकसान पर 180 रन बना लिए हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार