India vs Bangladesh Dream11 Prediction, T20 World Cup 2024:  टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सुपर-8 का सातवां मुकाबला भारत और बांग्लादेश के बीच 22 जून (शनिवार) को भारतीय समय अनुसार रात 08:00 बजे से सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम, एंटीगुआ में खेला जाएगा।

Advertisement

इस मुकाबले में आप जसप्रीत बुमराह को कैप्टन के तौर पर चुन सकते हो। बुमराह इंडियन टीम के नंबर-1 गेंदबाज़ हैं और टी20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम के लिए अब तक 4 मैचों में महज 52 रन देकर 8 विकेट चटका चुके हैं। बुमराह के खिलाफ रन बनाना किसी भी बल्लेबाज़ के लिए आसान नहीं है, इसका अंदाज बुमराह के टी20 वर्ल्ड कप 2024 के इमोनॉमी रेट से लगाया जा सकता है जो कि सिर्फ 3.46 का रहा है। ये गन गेंदबाज़ टी20 फॉर्मेट में अब तक 288 विकेट अपने नाम कर चुका है। बुमराह बांग्लादेश के बल्लेबाज़ों पर कहर बरपाकर आपको काफी सारे पॉइंट्स जीता सकते हैं, ऐसे में उन्हें कैप्टन के तौर पर चुनना एक अच्छा फैसला होगा।

Advertisement

उपकप्तान के तौर पर आप विराट कोहली को चुन सकते हो। टी20 वर्ल्ड कप 2024 में विराट का बल्ला अब तक शांत रहा है। उन्होंने 4 मैचों में सिर्फ 29 रन बनाए हैं,  लेकिन किसी को ये नहीं भूलना चाहिए कि किंग कोहली के नाम टी20 फॉर्मेट में 12764 रन दर्ज हैं। उन्होंने 20 ओवर के फॉर्मेट में 9 सेंचुरी और 96 हाफ सेंचुरी ठोकी है। ये भी जान लीजिए कि टी20 फॉर्मेट में विराट ने बांग्लादेश के खिलाफ 96 की औसत से 193 रन ठोके हैं, उन्हें इस टीम के खिलाफ बैटिंग करना काफी पसंद है। ऐसे में आप उन पर भरोसा जता सकते हैं। गौरतलब है कि एंटीगुआ के मैदान पर बल्लेबाज़ों के लिए भी अच्छी मदद होगी।

IND vs BAN: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - शनिवार, 22 जून 2024
समय - 08:00 PM IST
वेन्यू - सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम, एंटीगुआ

IND vs BAN Pitch Report

Advertisement

ये मुकाबला सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम, एंटीगुआ में खेला जाएगा। यहां टी20 इंटरनेशनल में अब तक 35 मैच खेले गए हैं जिसमें से 17 रन चेज करने वाली टीम ने जीते हैं। इस मैदान पर पहली इनिंग का औसत स्कोर 123 रन रहा है, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप 2024 में यहां एक अच्छा ट्रैक देखने को मिला है जिसमें बल्लेबाज़ों ने रन बनाए हैं। गौरतलब है कि इस मैदान का सर्वाधिक स्कोर 194 रन बना है।

IND vs BAN: Where to Watch?

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सभी मुकाबले क्रिकेट फैंस स्टार स्पोर्ट्स पर इन्जॉय कर सकते हैं। ये भी जान लीजिए कि डिज्नी+ हॉटस्टार ऐप पर भी   क्रिकेट फैंस ये मैच देख पाएंगे।

Advertisement

IND vs BAN T20I Head to Head Record

कुल -  13
भारत - 12
बांग्लादेश - 01

IND vs BAN T20 World Cup Dream11 Team

Advertisement

विकेटकीपर - ऋषभ पंत
बल्लेबाज - रोहित शर्मा, विराट कोहली (उपकप्तान), सूर्यकुमार यादव, तौहीद हिरदॉय
ऑलराउंडर - शाकिब अल हसन, हार्दिक पांड्या, रिशद हुसैन
गेंदबाज - जसप्रीत बुमराह (कप्तान), कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह।

India vs Bangladesh Probable Playing XI

India Probable Playing XI: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह।

Advertisement

Bangladesh Probable Playing XI : तंजिद हसन, लिटन दास (विकेटकीपर), नाजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), रिशद हुसैन, तौहीद हिरदॉय, शाकिब अल हसन, महमूदुल्लाह रियाद, मेहदी हसन, तस्कीन अहमद, तनजीम हसन साकिब, मुस्तफिजुर रहमान।

IND vs BAN Dream11 Prediction,  T20 World Cup 2024, Today Match IND vs BAN, IND vs BAN Dream11 Team, Fantasy Cricket Tips, IND vs BAN Pitch Report, Today   Cricket Match Prediction, Today Cricket Match, Dream11 Team, Playing XI, Pitch Report, Injury Update of the match between India vs Bangladesh

Also Read: Live Score

Advertisement

Disclaimer: यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार