IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड की बीच चल रहे टेस्ट मैच के दौरान कुछ दिग्गज खिलाड़ियों द्वारा चैन्नई की पिच को लेकर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं। इस बीच पूर्व भारतीय दिग्गज क्रिकेटर और मौजूदा कमेंटेटर सुनील गावस्कर ने इन सभी सवालों का अपने ही अंदाज में जवाब दिया है।

Advertisement

कमेंट्री के दौरान सुनील गावस्कर ने पिच को लेकर इंडियन टीम को ट्रोल करने वाले लोगों पर तंज कसते हुए कहा, 'यह टेस्ट मैच क्रिकेट है। यदि आप स्पिन नहीं चाहते हैं, तो एक इनडोर अकैडमी की पिच पर जाएं जहां गेंद सीधे आती है। जब वह इंग्लैंड में ऐसी हरी पिचें बनाते हैं, जहां गाय और भैंस आकर चर सकते हैं, तो इसके बारे में कोई शिकायत नहीं करता है।'

Advertisement

मालूम हो कि इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी माइकल वॉन और केविन पीटरसन द्वारा चैन्नई की पिच की आलोचना की गई है। वहीं अगर मैच की बात करें तो इस टेस्ट मैच में टीम इंडिया की हालात काफी मजबूत है। तीसरे दिन के खेल के दौरान कप्तान विराट कोहली और आर अश्विन ने शतकीय साझेदारी करते हुए टीम इंडिया को मजबूत स्थिति में ला दिया है।

टी ब्रेक तक टीम इंडिया ने 8 विकेट के नुकसान पर 221 रन बना लिए हैं। कप्तान विराट कोहली के 62 रन पर आउट हो जाने के बाद फिलहाल रवि अश्विन 68 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारत की पहली पारी में बढ़त 416 रन की हो गई है। इंग्लैंड के लिए मोईन अली ने 4 और जैक लीच ने विकेट लिए हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार