भारतीय स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में तीसरी बार पांच विकेट लेने के साथ-साथ शतक भी लगाया है। ऐसा करने वाले वह एकमात्र भारतीय और टेस्ट इतिहास के छठे खिलाड़ी हैं।

Advertisement

34 वर्षीय अश्विन ने यहां चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में इंग्लैंड के साथ जारी दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन सोमवार को यह उपलब्धि हासिल की। अश्विन ने 134 गेंदों पर 13 चौके और एक छक्के की मदद से अपना शतक पूरा किया।

Advertisement

अश्विन 106 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने इस टेस्ट में इंग्लैंड की पहली पारी के दौरान 43 रन देकर पांच विकेट झटके थे।

अश्विन के टेस्ट करियर का यह पांचवां शतक है। उन्होंने इन पांच शतकों में से तीन बार पांच विकेट भी लिए हैं। अश्विन सर्वाधिक बार ऐसा करने वाले इंग्लैंड के इयान बॉथम के बाद दूसरे क्रिकेटर बन गए हैं।

बॉथम ने अपने करियर में पांच बार किसी टेस्ट क्रिकेट मैच में पांच विकेट लेने के साथ साथ शतक भी जमाया था। अश्विन ने सबसे पहले यह कारनामा नवंबर 2011 में मुंबई में वेस्टइंडीज के खिलाफ किया था। तब उन्होंने 103 रन की शतकीय पारी खेलने के अलावा 156 रन देकर पांच विकेट भी चटकाए थे।

भारतीय ऑफ स्पिनर ने इसके बाद जुलाई 2016 में किंग्सटन में वेस्टइंडीज के खिलाफ ही 113 रन की शतकीय पारी खेलने के अलावा 83 रन देकर सात विकेट हासिल किए थे।

Advertisement

बॉथम और अश्विन के अलावा वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान गैरी सोबर्स, पाकिस्तान के मुश्ताक मोहम्मद,दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर जैक्स कॉलिस और बांग्लादेश के हरफनमौला खिलाड़ी शाकिब अल हसन दो-दो बार टेस्ट क्रिकेट में पांच विकेट लेने के साथ साथ शतक भी लगाने की उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार