भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने शुक्रवार से इंग्लैंड के साथ होने वाली चार मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच की तैयारियों के लिए मंगलवार से अपनी ट्रेनिंग शुरू कर दी है।

Advertisement

मुख्य कोच रवि शास्त्री ने उत्साहवर्धक भाषण के साथ पूरी टीम का स्वागत किया और फिर उसके बाद टीम ने सीरीज की तैयारियों के लिए नेट्स पर अपना अभ्यास शुरू किया।

Advertisement

बीसीसीआई ने ट्विटर पर अभ्यास की कई फोटो पोस्ट की है और उसने इसके कैप्शन में लिखा," चेन्नई में अभ्यास सत्र का पहला दिन। मुख्य कोच रवि शास्त्री ने पूरी टीम का स्वागत किया और फिर उसके बाद उन्होंने उत्साहवर्धक भाषण भी दिया।"

गौरतलब है कि सोमवार को दोनों टीमों का कोरोना टेस्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें आउटडोर ट्रेनिंग करने की इजाजत दी गई थी। छह दिन का क्वारंटीन अवधि पूरा होने के बाद भारतीय टीम ने सोमवार शाम को अपनी पहली आउटडोर ट्रेनिंग की थी।

कप्तान विराट कोहली और तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा भी आस्ट्रेलिया से लौटने वाली भारतीय टीम से जुड़ गए हैं। कोहली पितृत्व अवकाश पर थे जबकि ईशांत चोट से उबर रहे थे। उनके अलावा तेज जसप्रीत बुमराह और आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन भी टीम से जुड़ गए हैं।

भारत दौरे पर इंग्लैंड को शुरूआती दोनों टेस्ट चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेलना है। पहला टेस्ट पांच से नौ फरवरी तक जबकि दूसरा टेस्ट 13 से 17 फरवरी तक खेला जाएगा।

Advertisement

चेन्नई के चिदंबरम स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड ने अब तक नौ टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें से मेजबान भारत ने पांच जीते हैं, जबकि इंग्लैंड के हिस्से में तीन जीत नसीब हुई है। वहीं, दोनों टीमों के बीच 1982 में खेला गया मैच ड्रॉ रहा था।

भारत को आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए इंग्लैंड के साथ पांच फरवरी से होने वाली चार मैचों की टेस्ट सीरीज को 2-0 के अंतर से जीतने की जरूरत है। अगर वह एक टेस्ट हार जाता है तो उसे इंग्लैंड के खिलाफ बाकी तीन टेस्ट जीतने होंगे।

दूसरी तरफ, इंग्लैंड को भारत को 3-0 से हराना होगा। इंग्लैंड अगर 2-2 से ड्रॉ भी खेलता है तो वह आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप की अंकतालिका में भारत से आगे नहीं निकल सकता।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार