IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन जॉनी बेयरस्टो इंडियन गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटे। जॉनी बेयरस्टो ने विस्फोटक शतक लगाया और इंग्लिश टीम को मुसीबत से बाहर निकालने का काम किया। इस दौरान लॉर्ड के नाम से मशहूर भारतीय गेंदबाज शार्दुल ठाकुर भी जॉनी बेयरस्टो के सामने पूरी तरह से बेबस नजर आए।

Advertisement

44वें ओवर की चौथी गेंद पर जॉनी बेयरस्टो ने जिस तरह से शार्दुल ठाकुर के साथ खिलवाड़ किया वो उनका दबदबा दिखाता है। जॉनी बेयरस्टो ने क्रीज पर खड़े-खड़े शार्दुल ठाकुर की गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचा दिया। शार्दुल ठाकुर की गेंद पर बेयरस्टो को ये सिक्स देखते बनता था।

Advertisement

शतक जड़ने से पहले जॉनी बेयरस्टो टीम इंडिया के तेज गेंदबाजों के सामने संघर्ष कर रहे थे। जॉनी बेयरस्टो के हर गेंद के बीट होने के बाद विराट कोहली उन्हें स्लेज भी कर रहे थे। 31वें ओवर की पहली गेंद पर उनके और विराट के बीच गर्मागर्मी का माहौल देखने को मिला।

विराट कोहली के कुछ शब्द थे जो कैमरे में रिकॉर्ड हुए, 'मैं भी यहां टेस्ट मैच ही खेल रहा हूं। चुपचाप खड़े रहो और मैच खेलो।' इसके बाद जॉनी बेयरस्टो ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और शानदार शतक लगाया। इससे पहले टीम इंडिया के लिए ऋषभ पंत ने 146 और रवींद्र जडेजा ने 104 रन बनाए थे।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार